Laxman-Lakshmi Bai Award

उप्र दिवस: नोएडा के DM सहित 12 खिलाड़ियों को मिला लक्ष्मण-लक्ष्मीबाई पुरस्कार

409 0

लखनऊ। उत्तर प्रदेश का गौरव बढ़ाने वाली खेल प्रतिभाओं को राज्यपाल आनंदी बेन पटेल और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने मंगलवार को उत्तर प्रदेश दिवस समारोह में सम्मानित किया। अवध शिल्पग्राम में हुए आयोजन में 2021-22 के लिए लक्ष्मण-लक्ष्मीबाई पुरस्कार (Laxman-Lakshmi Bai Award) दिए गए।

नोएडा के जिलाधिकारी व पैरा बैडमिंटन खिलाड़ी सुहास एलवाई समेत 12 खेल प्रतिभाओं को लक्ष्मण-लक्ष्मीबाई पुरस्कार (Laxman-Lakshmi Bai Award) से नवाजा गया। साथ ही 28 जुलाई से 8 अगस्त 2022 तक बर्मिंघम (ब्रिटेन) में हुए 22वें राष्ट्रमंडल खेलों में पदक जीतने व प्रतिभाग करने वाले खिलाड़ियों का भी सम्मान किया गया।

राज्यपाल आनंदी बेन पटेल व मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रत्येक खिलाड़ी को 3.11 लाख रुपये नकद, प्रशस्ति पत्र व लक्ष्मण-लक्ष्मीबाई की कांस्य की प्रतिमा दी। कार्यक्रम में उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक, काबीना मंत्री सूर्य प्रताप शाही, एमएसएमई मंत्री राकेश सचान, पर्यटन व संस्कृति मंत्री जयवीर सिंह, राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) गिरीश चंद यादव आदि मौजूद रहे।

रानी लक्ष्मीबाई-लक्ष्मण पुरस्कार (Laxman-Lakshmi Bai Award) से सम्मानित होने वाली प्रतिभाएं

सुहास एलवाई – पैराबैडमिंटन – जिलाधिकारी नोएडा

विवेक चिकारा – पैरा तीरंदाजी – मेरठ

दीपेंद्र सिंह – पैरा शूटिंग – संभल

जनार्दन सिंह यादव – कुश्ती – गाजीपुर

Laxman-Lakshmi Bai Award

मोहित यादव – हैंडबाल – लखनऊ

ज्योति शुक्ला – हैंडबाल – कानपुर नगर

नेहा कश्यप – वुशु – मेरठ

मनीषा भाटी – वुशु – नोएडा

Laxman-Lakshmi Bai Award

राहुल सिंह – हॉकी – वाराणसी

तरुणा शर्मा – जूडो – मेरठ

मो. आरिफ – हॉकी – गोरखपुर

राधेश्याम सिंह – एथलेटिक्स – आजमगढ़

ये रहे राष्ट्रमंडल में प्रतिभाग करने वाले खिलाड़ी, इन्हें भी मिला सम्मान

प्रियंका गोस्वामी – एथलेटिक्स – रजत – 75 लाख

ललित कुमार उपाध्याय -हॉकी – रजत – 75 लाख

मेघना सिंह – क्रिकेट – रजत – 75 लाख

दीप्ति शर्मा – क्रिकेट – रजत – 75 लाख

Laxman-Lakshmi Bai Award

अन्नू रानी – एथलेटिक्स – कांस्य – 50 लाख

दिव्या काकरान – कुश्ती – कांस्य – 50 लाख

विजय कुमार यादव – जूडो – कांस्य – 50 लाख

वंदना कटारिया – हॉकी – कांस्य – 50 लाख

सीमा पुनिया – एथलेटिक्स – प्रतिभाग – 5 लाख

सरिता रोमित सिंह – एथलेटिक्स – प्रतिभाग – 5 लाख

Laxman-Lakshmi Bai Award

रोहित यादव – एथलेटिक्स – प्रतिभाग – 5 लाख

पूनम यादव – भारोत्तोलन – प्रतिभाग – 5 लाख

पूर्णिमा पाण्डेय – भारोत्तोलन – प्रतिभाग – 5 लाख

विश्वनाथ यादव – ट्रायथलॉन – प्रतिभाग – 5 लाख

Related Post

CM Yogi

अयोध्या धाम में सीएम योगी ने की गौसेवा, पौधरोपण से दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश

Posted by - September 5, 2024 0
अयोध्या। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) गुरुवार को अयोध्या के एक दिवसीय दौरे पर पहुंचे। यहां विभिन्न कार्यक्रमों में हिस्सा…
गुड़ के औषधीय गुणों के प्रति आम जनता को जागरूक करना है महोत्सव का उद्देश्य

गुड़ के औषधीय गुणों के प्रति आम जनता को जागरूक करना है महोत्सव का उद्देश्य

Posted by - March 7, 2021 0
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शनिवार को लखनऊ स्थित इन्दिरा गांधी प्रतिष्ठान में राज्य के गन्ना विकास विभाग द्वारा आयोजित दो…
AK Sharma

उपभोक्ताओं को निर्बाध विद्युत आपूर्ति देने के लिए किया जा रहे ठोस प्रयास: एके शर्मा

Posted by - November 10, 2024 0
लखनऊ। उत्तर प्रदेश के नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री ए.के. शर्मा (AK Sharma) ने सभी विद्युत कार्मिकों को अपने क्षेत्र…
CM Yogi pays tribute to Dr. Ram Vilas Das Vedanti

डॉ. रामविलास वेदांती जी महाराज का संपूर्ण जीवन रामकाज को समर्पित रहा : मुख्यमंत्री योगी

Posted by - December 16, 2025 0
अयोध्या। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने मंगलवार को अयोध्या स्थित हिंदू धाम आश्रम पहुंचकर वशिष्ठ भवन के ब्रह्मलीन महंत…