yogi in kerla

केरल में CM योगी का ‘जय श्री राम’

650 0

लखनऊ। BJP  ने केरल और बंगाल चुनाव को लेकर अपनी पूरी ताकत लगी दी है। इसी कड़ी में बीजेपी का कमल खिलाने के लिए उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी की कई रैलियां भी आयोजित की जा रही हैं। वहीं आज सीएम योगी ‘जय श्री राम’ के उद्घोष के साथ ही उत्तर प्रदेश की धरती से केरल के लिए रवाना हो रहे हैं।

केरल रवाना होने से पहले उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मलयालम में ट्वीट किया है उन्होंने लिखा है कि ‘नमस्कार केरल’, जगद्गुरु आदि शंकराचार्य जी एवं श्री नारायण गुरु जी की पावन धरती को नमन करने का सौभाग्य आज फिर प्राप्त हो रहा है।

विजय यात्रा में शामिल होंगे योगी

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने ट्वीट में लिखा कि @BJP4Keralam द्वारा आयोजित ‘विजय यात्रा’ में आप सभी के बीच होऊंगा ट्वीट के समापन में सीएम योगी ने लिखा ‘जय श्री राम’ केरल में मंगलोर के निकट कासारगोड में परिवर्तन यात्रा की सभा को उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ संबोधित करेंगे

 

सीएम योगी के केरल जाने से सियासत गर्म

केरल को वामपंथियों का गढ़ माना जाता है, लेकिन भारतीय जनता पार्टी लगातार उनके किले में सेंध लगाने में जुटी हुई हैहिंदुत्व के एजेंडे को बुलंद करने के लिए उत्तर प्रदेश के हिंदुत्व के फायर ब्रांड नेता उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ केरल की जमीन पर भाजपा का कमल खिलाने के लिए पहुंच रहे हैं जय श्रीराम के उद्घोष के साथ ही उत्तर प्रदेश की धरती से केरल के लिए मुख्यमंत्री रवाना हो रहे हैं

 

पश्चिम बंगाल में भी कमल खिलाने की जिम्मेदारी

पश्चिम बंगाल में इसी साल विधानसभा चुनाव होने हैं और यहां पर भी उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की मांग काफी अधिक है पश्चिम बंगाल में भी बीजेपी का कमल खिलाने के लिए उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री कई रैलियां करेंगे

Related Post

Kashi Vishwanath Dham

सावन में अबतक 88 लाख शिव भक्तों ने बाबा विश्वनाथ के मंदिर में किया दर्शन पूजन

Posted by - August 7, 2023 0
वाराणसी। 12 ज्योतिर्लिंगों में प्रधान ज्योतिर्लिंग श्री विशेश्वर के दर्शन के लिए दुनिया भर के सनातनी  काशी काशी आते रहते…
Anand Bardhan

उत्तराखण्ड गवर्नमेंट एसेट मैनेजमेंट सिस्टम पर सभी विभागों को अपनी संपत्तियों को मैप करने के निर्देश

Posted by - January 5, 2026 0
देहरादून: मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन (Anand Bardhan) ने सोमवार को सचिवालय में जिलाधिकारियों के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से…
Srishti Goswami

नायक फिल्म की तर्ज पर उत्तराखंड में एक दिन की सीएम बनीं सृष्टि गोस्वामी

Posted by - January 24, 2021 0
उत्तराखंड। राष्ट्रीय बालिका दिवस के मौके पर रविवार को हरिद्वार की सृष्टि गोस्वामी (Srishti Goswami) उत्तराखंड की एक दिन की…
अयोध्या मामले में पुनर्विचार याचिका

मस्जिद के लिए दूसरी जगह मंज़ूर नहीं, SC में पुनर्विचार याचिका दाखिल करेगा AIMPLB

Posted by - November 17, 2019 0
लखनऊ। अयोध्या फैसले के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में अपील दाखिल करने के मसले पर रविवार को ऑल इण्डिया मुस्लिम पर्सनल…