Yogi_Adityanath with suresh khanna

UP Budget 2021: एक घंटा 40 मिनट में पेश किया UP का सबसे बड़ा पहला पेपरलेस बजट

758 0

लखनऊ। UP Budget 2021 वित्त मंत्री सुरेश कुमार खन्ना ने कहा पांच लाख 50 हजार 270 करोड़ 78 लाख के आकार का वित्तीय वर्ष 2021-22 बजट उत्तर प्रदेश का समग्र विकास सुनिश्चित करने तथा राज्य की अर्थव्यवस्था को वन ट्रिलियन डॉलर इकोनॉमी बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।

उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार सोमवार को विधानमंडल के बजट सत्र में भारी भरकम बजट पेश क‍िया। कैबिनेट से मंजूरी मिलने के बाद वित्त मंत्री सुरेश कुमार खन्ना ने विधान भवन में अब तक का सबसे बड़ा बजट पेश क‍ि‍या। वित्त मंत्री सुरेश कुमार खन्ना ने विधानसभा में अध्यक्ष ह्दयनारायण दीक्षित की मंजूरी के बाद बजट का भाषण शुरू क‍िया।

UP Budget 2021-22: जानिए बजट में किसानों, महिलाओं और युवाओं को क्या मिला?

वित्त मंत्री सुरेश कुमार खन्ना ने उत्तर प्रदेश का बजट एक घंटा 40 मिनट में पेश किया। खन्ना ने 2021-2022 का कुल बजट 5 लाख 50 हजार 270 करोड़ का पेश किया। इससे पहले वित्तीय वर्ष 2020-21 में बजट 5.12 लाख करोड़ रुपये का था। इस तरह बीते वर्ष की अपेक्षा इस वित्तीय वर्ष का बजट 38 हजार करोड़ रुपया ज्यादा का है।

UP Budget 2021-22 Highlights: विधानसभा चुनाव से पहले खुला योगी सरकार का पिटारा

विधान परिषद में प्रदेश के डिप्टी सीएम डॉ. दिनेश शर्मा बजट भाषण पढ़ेंगे। वित्त मंत्री सुरेश कुमार खन्ना ने 5 लाख 50 हज़ार 270 करोड़ 78 लाख रुपये का बजट पेश क‍िया है। वित्त मंत्री सुरेश खन्ना ने योगी आदित्यनाथ सरकार का पांचवा व अंतिम बजट पेश किया। वित्त मंत्री सुरेश कुमार खन्ना ने कहा कि पांच लाख 50 हजार 270 करोड़ 78 लाख के आकार का वित्तीय वर्ष 2021-22 बजट उत्तर प्रदेश का समग्र विकास सुनिश्चित करने तथा राज्य की अर्थव्यवस्था को वन ट्रिलियन डॉलर इकोनॉमी बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।

LIVE UP Budget 2021: वित्त मंत्री सुरेश कुमार खन्ना ने पेश क‍िया 5.5 लाख करोड़ का बजट

खन्ना ने बताया कि प्रदेश के लोगों के स्वास्थ्य को लेकर सरकार बेहद गंभीर है। इसके लिए 1950 करोड़ की व्यवस्था प्रस्तवित है। लखनऊ के संजय गांधी पीजीआई में नई लैब की स्थापना की जाएगी। इसके साथ ही नौ मेडिकल कॉलेज का निर्माण हो रहा है। पीजीआई लखनऊ में डायबिटिक रोगियों के लिए अलग नई व्यवस्था की जाएगी।

UP Budget Live: अयोध्या के एयरपोर्ट के लिए 101 करोड़..

वित्त मंत्री सुरेश कुमार खन्ना ने कहा कि प्रदेश में कोरोना संक्रमण काल में काफी ऐतिहासिक काम हुआ है। सरकार ने 54 लाख लोगों को को भरण पोषण भत्ता दिया। इसके साथ मनरेगा में 29.58 करोड़ मानवदिवस सृजित किया। 40 लाख प्रवासी श्रमिकों को रोडवेज ने अपने घरों को भेजा। उन्होंने कहा कि 2020 पूरे विश्व के लिए चुनौती पूर्ण रहा है। इसमें भी प्रदेश के चिकित्सा तंत्र के साथ पुलिस विभाग ने भी बड़े स्तर पर काम किया।

 

 

Related Post

UP Budget

UP Budget: गर्मियों में निर्बाध विद्युत आपूर्ति के लिए 2000 करोड़ का बजट

Posted by - February 5, 2024 0
लखनऊ । उत्तर प्रदेश को सस्ती और निर्बाध विद्युत आपूर्ति (Power Supply) सुनिश्चित करने के लिए प्रयासरत योगी सरकार ने बजट…

पश्चिम बंगाल: फेफड़ों में संक्रमण के बाद मंत्री साधन पांडे अस्पताल में भर्ती

Posted by - July 17, 2021 0
उपभोक्ता मामले और स्वयं सहायता एवं स्वरोजगार मंत्री साधन पांडे की हालत ‘काफी गंभीर’ है और उन्हें कोलकाता के एक…
education

उप्र की व्यावसायिक और प्राविधिक शिक्षा के क्षेत्र में अभिनव पहल

Posted by - May 8, 2022 0
लखनऊ। व्यावसायिक ( Vocational) और प्राविधिक (technical education) शिक्षा के क्षेत्र में एक महत्वाकांक्षी पहल करते हुए उत्तर प्रदेश सरकार…
यूपी पुलिस सिपाही भर्ती

यूपी पुलिस की भर्ती में पहली बार आई ऐसी कमी, भर्ती बोर्ड पैनल हुआ परेशान

Posted by - January 6, 2020 0
न्यूज डेस्क। हमारी इस विचित्र दुनिया में बहुत सारी चीजें विचित्र सी देखने को मिल ही जाती हैं। काफी-काफी हमें…