यूपी बोर्ड विज्ञान विषय का पेपर आउट

यूपी बोर्ड : विज्ञान विषय का पेपर आउट, ईंट भट्टे पर सॉल्वर और नकल माफिया पकड़े गए

1097 0

लखनऊ। यूपी बोर्ड परीक्षा के दौरान अलीगढ़ के अतरौली क्षेत्र में पर्चा लीक होने का मामला सामने आया है। शनिवार को अतरौली में यूपी बोर्ड के हाईस्कूल के विज्ञान विषय का पर्चा आउट हो गया है।

नकल माफिया पर्चा आउट कराकर उसे भाजपा नेता अभय शर्मा के ईंट भट्टे पर सॉल्वर से करा रहे थे सॉल्व

पहली पाली में हाई स्कूल के विज्ञान विषय की परीक्षा थी, जिसके पहले पर्चा लीक हो गया। नकल माफिया पर्चा आउट कराकर उसे भाजपा नेता अभय शर्मा के ईंट भट्टे पर सॉल्वर से सॉल्व करा रहे थे। इसकी खबर जब उप जिलाधिकारी को मिली तो वह दल-बल के साथ ईंट भट्टे पर पहुंच गए, उन्हें देखते ही सॉल्वर अपनी-अपनी मोटरसाइकिल छोड़कर मौके से भाग गए।

मार्च माह में लगातार आठ दिन बंद रहेंगे बैंक, पहले निपटा लें जरूरी काम 

मौके पर एसडीएम को यूपी बोर्ड की 20 कॉपियां, छह मोटरसाइकिल व चार मोबाइल मिले

मौके पर एसडीएम को यूपी बोर्ड की 20 कॉपियां, छह मोटरसाइकिल व चार मोबाइल मिले। पुलिस ने भट्टा चौकीदार समेत तीन लोगों को हिरासत में लिया है। यह कॉपियां किस कॉलेज की हैं, अभी तक पता नहीं लग सका है क्योंकि उसके पन्ने अलग-अलग हैं।

Related Post

19 Naxalites arrested

मुठभेड़ में 2 महिलाओं सहित 7 नक्सली ढेर, एके 47 रायफल व गोला-बारूद बरामद

Posted by - April 30, 2024 0
नारायणपुर। छत्तीसगढ़ नारायणपुर के अबुझमाड़ में सुरक्षाबलों और नक्सलियों (Naxalites) के बीच बड़ी मुठभेड़ जारी है। डीआरजी-एसटीएफ (DRG-STF) के जवानों…
CAA के खिलाफ विधानसभा में प्रस्ताव

केरल के राज्यपाल बोले- CAA के खिलाफ विधानसभा में प्रस्ताव करने का कोई कानूनी आधार नहीं

Posted by - January 2, 2020 0
केरल। केरल में पिनराई विजयन के नेतृत्व वाली सरकार ने बुधवार को नागरिकता संशोधन कानून (सीएए) को रद्द करने के…
CM Bhajan Lal

हरियाली तीज पर प्रदेशभर में एक दिन में लगाए जाएंगे एक करोड़ पौधे: मुख्यमंत्री शर्मा

Posted by - July 21, 2024 0
जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा (CM Bhajan lal Sharma) ने कहा कि हमारी प्राचीन संस्कृति में प्रकृति पूजा की परंपरा है।…
पूनम सिन्हा

साइकिल पर सवार हुईं पूनम सिन्हा, राजनाथ को दे सकती हैं चुनौती

Posted by - April 16, 2019 0
लखनऊ। शत्रुघ्न सिन्हा की पत्नी पूनम सिन्हा डिंपल यादव की मौजूदगी में मंगलवार को समाजवादी पार्टी में शामिल हुईं। भाजपा…