UPMSP

कल से शुरू होंगी UP Board कक्षा 10, 12 की परीक्षाएं

491 0

प्रयागराज: उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद UPMSP कल यानि गुरुवार 24 मार्च से यूपी बोर्ड (UP Board) कक्षा 10, 12 की परीक्षा 2022 शुरू करेगी। कक्षा 10, 12 की ऑफ़लाइन परीक्षाएं (Offline exams) 24 मार्च से शुरू होंगी और 12 अप्रैल, 2022 को समाप्त होंगी। बोर्ड की परीक्षाएं इस साल राज्य भर के 8,873 परीक्षा केंद्रों (Exam centers) में आयोजित किया गया है।

यूपी बोर्ड कक्षा 10, 12 परीक्षा की समय सारिणी UPMSP की आधिकारिक साइट – upmsp.edu.in पर उपलब्ध है।

यह भी पढ़ें : इस दिन पड़ेगा 2022 का पहला सूर्य ग्रहण, इन राशियों को होगा फायदा

उत्तर प्रदेश के कुल 51,92,689 कक्षा 10 और 12 के छात्रों ने परीक्षा देने के लिए अपना पंजीकरण कराया है। इसमें कक्षा 10 की हाई स्कूल परीक्षा के लिए पंजीकृत 15,53,198 लड़कों और 12,28,456 लड़कियों सहित 27,81,654 छात्र शामिल हैं, जबकि कक्षा 12 की इंटरमीडिएट परीक्षा देने के लिए 13,24,200 लड़कों और 10,86,835 लड़कियों सहित 24,11,035 छात्रों ने पंजीकरण कराया है।

यह भी पढ़ें : मां को नहीं आई ममता, 2 माह की बच्ची को माइक्रोवेव में सुलाई मौत की नींद

Related Post

CM Bhajan Lal

मुख्यमंत्री की सियोल के पॉस्को इंटरनेशनल और एसजी के अधिकारियों से मुलाकात

Posted by - September 9, 2024 0
जयपुर। मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा (CM Bhajan Lal) के नेतृत्व में राजस्थान सरकार के प्रतिनिधिमंडल ने सोमवार को दक्षिण कोरिया…

पेगासस जैसे खुलासे से पीएम घबराने वाले नहीं, ‘क्लीन चिट’ का काफी पुराना अनुभव है!- पत्रकार

Posted by - July 26, 2021 0
इजराइली स्पाइवेयर पेगासस के जरिए भारत के पत्रकारों, नेताओं और अधिकारियों के फोन टैप करवाए जाने का मामला चर्चा का…