यूपी बोर्ड

ललक : यूपी बोर्ड में इंटर की परीक्षा दे रहा है 78 साल का परीक्षार्थी, ये है तमन्ना

798 0

लखनऊ। कहते है कि शिक्षा ग्रहण करने की कोई उम्र नहीं होती है। ऐसा ही एक 78 वर्षीय बुजुर्ग परीक्षार्थी गोंडा जिले के एपी इंटर कॉलेज के परीक्षा केंद्र पर जज्बे के साथ इंटरमीडिएट हिंदी विषय की परीक्षा देने आया है, जो अपने इस उम्र के पड़ाव पर आप पर गर्व महसूस कर रहा है।

रामकरन प्रजापति  ने मुजेहना शिक्षा क्षेत्र के राजकीय बालिका उच्चतर माध्यमिक विद्यालय पेड़ारन से यूपी बोर्ड परीक्षा का फॉर्म भरा

एपी इंटर कॉलेज परीक्षा केंद्र मनकापुर के परीक्षा प्रभारी समीर सिंह ने बताया कि प्रवेश पत्र के अनुसार, दूलम पुर बनकटवा गांव निवासी रामकरन प्रजापति (78) जिसने मुजेहना शिक्षा क्षेत्र के राजकीय बालिका उच्चतर माध्यमिक विद्यालय पेड़ारन से यूपी बोर्ड परीक्षा का फॉर्म भरा था।

कियारा आडवाणी अब नेटफ्लिक्स की एक और फिल्म ‘गिल्टी’ में आएंगी नजर 

परीक्षा के प्रथम दिन मंगलवार को दूसरी पाली में रामकरन प्रजापति इंटरमीडिएट हिंदी विषय की परीक्षा देने आए। बुजुर्ग परक्षार्थी रामकरन प्रजापति ने बताया कि वह एक गरीब परिवार से हैं। इनका जन्म 11 जुलाई वर्ष 1942 में हुआ था। वर्ष 1997 में जनता इंटर कॉलेज इटियाथोक से हाईस्कूल पास की। मौजूदा समय में एक निजी स्कूल में पढ़ाते हैं।

इस दौरान पूछे जाने पर बताया कि आगे स्नातक करने की तमन्ना है। उनके पिता बद्री का 30 साल पहले स्वर्गवास हो गया था। पत्नी सावित्री देवी की भी दस साल पहले मृत्यु हो गई है। एक बेटा रंजीत कुमार (55) वर्ष है, जिसके दो बेटे दिनेश व विनय हैं। जो गांव में ही पंचर बनाने का काम करता है।

Related Post

CM Dhami and Nitin Nabin performed Ganga Aarti

ऋषिकेश में गंगा तट पर आध्यात्म और संस्कृति का संगम, सीएम धामी व नितिन नबीन ने की गंगा आरती

Posted by - May 29, 2026 0
ऋषिकेश। ऋषिकेश स्थित परमार्थ निकेतन में शुक्रवार को श्रद्धा, भक्ति और आध्यात्मिक ऊर्जा का अद्भुत संगम देखने को मिला, जब…
CM Yogi

गौसेवा के बाद सीएम योगी ने लुटाया मासूम बच्ची पर प्यार दुलार

Posted by - May 8, 2024 0
गोरखपुर। लोकसभा के चुनावी समर में भाजपा के लिए सार्वजनिक कार्यक्रमों का शतक लगा चुके मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi)…