IT hub

देश दुनिया में तेजी से उभर रहे आईटी सेक्टर का हब बन रहा यूपी

621 0

लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) के प्रदेश को देश में नंबर एक बनाने के प्रयास रंग लाने लगे हैं। ग्राउंड ब्रेकिंग सेरेमनी थ्री (Ground Breaking Ceremony Three) में होने वाले 80 हजार करोड़ रुपए के निवेश (Investment) से पांच लाख युवाओं को रोजगार मिलेगा। इससे प्रदेश की अर्थव्यवस्था मजबूत होगी और प्रति व्यक्ति आय बढ़ाने में भी मदद मिलेगी।

सीएम योगी (CM Yogi) ने प्रदेश को निवेश का हब बनाने के लिए चार साल पहले इंवेस्टर्स समिट के माध्यम से प्रयास शुरू किए थे। उसी का परिणाम है कि प्रदेश उपभोक्ता राज्य से निर्यातक राज्य के रूप में उभर रहा है। प्रदेश देश दुनिया में तेजी से उभर रहे सेक्टर का भी हब (hub of IT) बन रहा है। अधिकांश मेगा निवेश 25 फीसदी डेटा सेंटर (Data Centre) में हो रहा है। इसमें 20 हजार करोड़ रुपए से अधिक का निवेश हो रहा है।

यूपी के कोरोना प्रबंधन का लोहा दुनिया ने माना है : ब्रजेश पाठक

आईटी और इलेक्ट्रानिक् में आने वाले समय में कुछ और कंपनियों के प्रदेश में निवेश के आसार है। एमएसएमई (MSME) सेक्टर में 78, कृषि में 14, आईटी और इलेक्ट्रानिक्स में 10 फीसदी निवेश हो रहा है। इसी तरह इंफ्रास्ट्रक्चर में 8.2, मैन्यूफक्चरिंग में आठ, हैंडलूम और टेक्सटाइल में सात, अक्षय ऊर्जा में छह और एमएसएमई में साढ़े पांच फीसदी निवेश हो रहा है।

सीएम योगी (CM Yogi)  ने दिए तैयारियों को समय से पूरा करने के निर्देश

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने सोमवार को ग्राउंड ब्रेकिंग सेरेमनी थ्री के तैयारियों की समीक्षा बैठक की। उन्होंने अधिकारियों को तैयारियों को समय पूरा करने के निर्देश दिए। जीबीसी थ्री में करीब 14 सौ प्रोजेक्ट का शिलान्यास प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तीन जून को करेंगे। इसमें सबसे ज्यादा प्रोजेक्ट पश्चिमांचल में, फिर पूर्वांचल और मध्यांचल में, चौथे नंबर पर बुंदेलखंड में लग रहे हैं।

Related Post

ak sharma

व्यवस्था को और सुदृढ़ बनाएं, पारदर्शी प्रक्रिया के तहत कार्य किया जाय: एके शर्मा

Posted by - October 11, 2023 0
लखनऊ। प्रदेश के नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री एके शर्मा (AK Sharma)  ने निकाय अधिकारियों को निर्देशित किया कि निचले…
Astronomy Lab

योगी सरकार की पहल: खगोल विज्ञान में उड़ान भरेंगी केजीबीवी की बेटियां, हर विद्यालय में बनेगी एस्ट्रोनॉमी लैब

Posted by - April 16, 2025 0
लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश सरकार बालिकाओं को गुणवत्तापूर्ण और आधुनिक शिक्षा से जोड़ने…
रेलवे ट्रैक पर मिला महिला का शव

रेलवे ट्रैक पर मिला महिला का शव

Posted by - March 30, 2021 0
विभूतिखण्ड क्षेत्र में विराजखण्ड स्थित रेलवे ट्रैक के पास झाड़ियों में सोमवार सुबह तकरीबन 35 वर्षीय महिला का शव पड़ा मिला। शव की शिनाख्त नहीं हो सकी है। पुलिस शव के शिनाख्त के प्रयास कर रही है। स्थानीय लोगों ने हत्याकर शव फेंके जाने की आशंका जताई है। उत्तर प्रदेश की राजधानी में गांजा तस्कर हुए गिरफ्तार  जानकारी के मुताबिक सोमवार सुबह कुछ लोग रेलवे ट्रैक के पास से निकले। झाड़ियों के पास महिला का शव पड़ा देखा तो पुलिस को सूचना दी। शव मिलने से मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। सूचना पर विभूतिखण्ड पुलिस पहुंची। आस पड़ोस के लोगों की मदद से महिला के शव की शिनाख्त का प्रयास किया पर सफलता नहीं मिली। शिनाख़्त न होने पर पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।इंस्पेक्टर चंद्र शेखर सिंह ने बताया कि महिला की शिनाख्त के प्रयास किए जा रहे हैं। महिला विक्षिप्त बताई जा रही है। इसकी उम्र करीब 35 वर्ष है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्यवाई की जाएगी। वहीं, प्रयत्क्षदर्शियों ने हत्या कर शव फेंके जाने की आशंका जताई है।इंस्पेक्टर ने बताया कि महिला की शिनाख्त के लिए उसकी फोटो शहरी और ग्रामीण इलाकों समेत आस पड़ोस के जनपदों के थानों में भेजी गई है। हाल में थाना क्षेत्रों से लापता हुई महिलाओं का ब्यौरा इकट्ठा किया जा रहा है। सड़क हादसों में आधा दर्जन की हुई मौत उनके परिवारीजनों को सूचना दी जा रही।इंस्पेक्टर ने बताया कि महिला की शिनाख्त के हर तरह से प्रयास किए जा रहे हैं,72 घण्टे तक शव को मच्युर्री में रखा जाएगा। शिनाख्त न होने पर 72 घण्टे बाद शव का पोस्टमार्टम कराकर पुलिस उनका अंतिम संस्कार कराएगी।…
Ghusghor Pandit

‘घूसखोर पंडत’ फिल्म के निर्देशक व टीम के खिलाफ एफआईआर

Posted by - February 6, 2026 0
लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) की समाज में सौहार्द बिगाड़ने और धार्मिक/जातिगत भावनाओं को आहत करने वालों के विरुद्ध…