vaccination

टीकाकरण में यूपी देश में बना नंबर वन

531 0

विशेषज्ञों के अनुसार कोरोना संक्रमण के नए वैरिएंट के विरूद्ध टीकाकरण एक महत्‍वपूर्ण हथियार है। ऐसे में प्रदेश सरकार प्रदेशवासियों को जल्‍द से जल्‍द टीका कवच देने के लिए प्रतिबद्ध है। इसके लिए यूपी में टीकाकरण (Vaccination) की रफ्तार को बढ़ाने पर सरकार जोर दे रही है।

प्रदेश सरकार के प्रयासों के सफल परिणाम मंगलवार को देखने को मिले। दूसरे प्रदेशों की तुलना में अब तक 18 करोड़ से अधिक टीकाकरण कर यूपी देश में पहले पायदान पर है। जिसमें पहली डोज 11 करोड़ 95 लाख से अधिक और दूसरी डोज 06 करोड़ 04 लाख से अधिक दूसरी डोज दी जा चुकी है।

24 करोड़ की आबादी वाले यूपी में सीएम योगी आदित्‍यनाथ के निर्देशानुसार शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों में टीकाकरण की प्रक्रिया को बढ़ावा देने के उद्देश्‍य से एक सधी रणनीति के तहत तेजी से टीकाकरण किया जा रहा है। ग्रामों में क्लस्टर 2.0 अप्रोच से टीकाकरण की दूसरी डोज की रफ्तार तेजी से बढ़ रही है। क्लस्टर मॉडल के जरिए जिन ग्रामों, मोहल्लों में प्रथम डोज लगाने का कार्य सफलतापूर्वक किया गया था उन ग्रामों में क्लस्टर मॉडल के तहत दूसरी डोज को लगाने का काम किया जा रहा है।

प्रतिदिन प्रदेश में किया जाए 20 लाख टीकाकरण-सीएम

प्रदेश में टीकाकरण की रफ्तार बढ़ाने के लिए फिक्स बूथ, क्लस्टर अप्रोच, मेगा वैक्सीनेशन डे का आयोजन किया जा रहा है। सीएम ने प्रतिदिन प्रदेश में 20 लाख टीकाकरण करने का लक्ष्‍य निर्धारित किया है।

Related Post

CM Yogi

गोरक्षनगरी में महामहिम की अगवानी को सीएम योगी ने डाला डेरा

Posted by - June 4, 2022 0
गोरखपुर: राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद (Ramnath Kovind) शनिवार को गोरक्षनगरी (Gorakshanagri) में धर्म, अध्यात्म और प्रकृति के संगम से रूबरू होंगे।…

यूपी में कांग्रेस या अखिलेश का ब्राह्मण चेहरा बनेंगे चंद्रशेखर!

Posted by - June 10, 2021 0
लखनऊ।  .. तो क्या  चंद्रशेखर  पंडित भुवनेश्वर दयाल उपाध्याय  (Chandrashekhar Upadhyay) कांग्रेस में जा रहे हैं या  अखिलेश से पुरानी…
Power

यूपी में हो रही है रिकार्ड विद्युत आपूर्ति, 3 लाख से ज्यादा बदले जा चुके हैं ट्रांसफार्मर

Posted by - June 14, 2023 0
लखनऊ। प्रदेश में भयंकर गर्मी पड़ रही है। पारा 45-46 के आस पास पहुँच रहा है। ऐसी स्थिति में विद्युत की…
PM Modi praised the Yogi government

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में तेजी के साथ प्रगति कर रहा है उत्तर प्रदेश- पीएम

Posted by - September 25, 2025 0
लखनऊ। उत्तर प्रदेश इंटरनेशनल ट्रेड शो (UPITS) 2025 का उद्घाटन करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Modi) ने मुख्यमंत्री योगी…