UP 112

10 मिनट से कम समय में पहुंचेगी यूपी 112 : योगी

657 0

लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi Adityanath) के निर्देशों का असर दिखना शुरू हो गया है। योगी 2.0  (Yogi 2.0) में कानून व्यवस्था के मामले में यूपी पुलिस (UP Police) को देश में नंबर एक पुलिस बनाने की तैयारी है। इसीलिए किसी भी मुसीबत में औसतन 12 मिनट में पहुंचने वाली यूपी 112 (UP 112) का रिस्पांस टाइम घटाकर 10 मिनट से कम करने का प्रयास शुरू हो गया है। इसके लिए कार्य योजना बनाकर चरणबद्ध तरीके से कार्य किया जा रहा है।

उप मुख्यमंत्री ने जन शिकायतों के निस्तारण के लिए DM, SSP को निर्देश दिये

सीएम योगी (CM Yogi) के सामने हाल ही में गृह विभाग ने सूक्ष्म, लघु और दीर्घकालीन रणनीति का प्रस्तुतिकरण किया था, जिसमें सीएम योगी (CM Yogi) ने यूपी 112 (UP 112) के रिस्पांस टाइम को घटाने के निर्देश दिए थे। सीएम के निर्देश पर गृह विभाग ने यूपी 112  को अपग्रेड करने के लिए करीब 36 सौ करोड़ रुपए की कार्य योजना बनाई है। आने वाले समय में एनएचआईए, यूपीडा 1033, यीडा 1070 और आपदा हेल्प लाइन 1070 हेल्पलाइन को भी यूपी 112 से कनेक्ट किया जाएगा। इसके अलावा मौजूदा फ्लीट में 13 सौ चार पहिया और पांच सौ दुपहिया पीआरवी को जोड़ा जाएगा और पुराने पीआरवी को बदला जाएगा। साथ ही, इन वाहनों में जीपीएस डिवाइस और फ्लीट के अन्य उपकरण भी दिए जाएंगे।

कॉल करने वाले को जल्दी खोज लेगी यूपी 112(UP 112)-

वर्तमान में यूपी 112 (UP 112) को कॉल करने पर दो से ढाई मिनट संबंधित व्यक्ति की लोकशन समझने और पुलिस बल भेजने में समय लगता है। इस समय को घटाने के लिए गूगल के इमरजेंसी लोकेशन सर्विस के साथ यूपी 112 को जोड़ा जाएगा। इससे यूपी 112 को संबंधित व्यक्ति की लोकेशन खोजने में तत्काल मदद मिलेगी।

UP 112
UP 112

65 हजार मानव संसाधन की होगी और आवश्यकता

पूरे प्रदेश में यूपी 112 (UP 112) की सुविधा लोगों को देने के लिए संसाधनों में इजाफा किया जाएगा और अधिक से अधिक तकनीक के उपयोग पर जोर दिया जाएगा। इसके लिए करीब 65 हजार और पुलिस कर्मियों की जरूरत होगी। यूपी 112 (UP 112) में स्वचालित तकनीकी का उपयोग कर चैट बोट के माध्यम से सोशल मीडिया और एसएमएस में लगने वाले मानव संसाधन को कम किया जाएगा। लोगों का फीडबैक भी आटोमेटिक होगा। जिससे कम से कम मानव संसाधन होगा।

योगी सरकार नर्सिंग पैरामेडिकल में करेगी गुणात्‍मक सुधार

रोजाना 60 हजार लोग करते हैं कॉल

19 नवंबर 2016 से 28 फरवरी 2022 तक यूपी 112 को 12 करोड़ से अधिक लोगों ने कॉल किया है। इसमें साढ़े 33 लाख लोगों ने चिकित्सा संबंधी, ढाई लाख आग से संबंधी और 18 लाख महिला संबंधी कॉल यूपी 112 को आई हैं। फिलहाल, यूपी 112 को रोजाना 60 हजार कॉल लोग करते हैं। वर्तमान में यूपी 112 के पास 32 सौ चार पहिया और 16 सौ दुपहिया पीआरवी हैं।

मंत्री के सामने डॉक्टर्स मर चुकी महिला का करते रहे इलाज, और फिर…

Related Post

CM Yuva Yojana

‘सीएम युवा’ योजना से मिल रहे युवाओं के सपनों को पंख, लखीमपुर के उमंग बने सफल उद्यमी

Posted by - April 1, 2026 0
लखनऊ। योगी सरकार का स्पष्ट लक्ष्य है कि युवा केवल नौकरी की तलाश करने वाले न बनें, बल्कि स्वयं उद्यम…
AK Sharma

एके शर्मा ने सफाई मित्रों को सफाई किट देकर, शाल भेंटकर तथा प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया

Posted by - September 26, 2024 0
अलीगढ़। उत्तर प्रदेश के नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री ए.के. शर्मा (AK Sharma) ने जनपद अलीगढ़ में अपने प्रवास के…
data center

यमुना एक्सप्रेसवे पर बनेगा हाइपरस्केल डेटा सेंटर, यीडा क्षेत्र में 400 करोड़ का होगा निवेश

Posted by - February 19, 2026 0
लखनऊ/ग्रेटर नोएडा। उत्तर प्रदेश को डिजिटल और टेक्नोलॉजी हब के रूप में स्थापित करने के प्रदेश सरकार के संकल्प को…
AK Sharma

नगर विकास मंत्री ने नगरों की साफ-सफाई, सुंदरीकरण और बेहतर व्यवस्थापन की समीक्षा की

Posted by - February 26, 2023 0
लखनऊ। प्रदेश के नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री ए.के. शर्मा (AK Sharma) ने आयुष और नगर विकास विभाग के अधिकारियों…