उन्नाव: कुलदीप के करीबी को BJP ने दिया टिकट, रेप पीड़िता ने PM को लिखा खत

825 0

उत्तर प्रदेश में चल रहे जिला पंचायत अध्यक्ष चुनाव के लिए भारतीय जनता पार्टी प्रत्याशियों की सूची जारी कर रही है। बीजेपी ने उन्नाव जिला पंचायत अध्यक्ष चुनाव के लिए रेप कांड दोषी कुलदीप सेंगर के करीबी और राज्यमंत्री रणवेंद्र प्रताप सिंह उर्फ धुन्नी सिंह के दामाद अरुण सिंह को उतारा है। बता दें कि जब उन्नाव रेप कांड पीड़िता के परिवार का एक्सीडेंट हुआ था, तब पीड़िता ने अरुण सिंह को भी आरोपी बताया था।

इस मुद्दे पर पीड़िता ने पीएम और राष्ट्रपति को चिट्ठी लिखी है ओर कहा कि बीजेपी उन्हें टिकट दे रही जिसने उसे मारना चाहा। पीड़िता ने कहा- बीजेपी एक तरफ कहती है कि उसे न्याय जरूर मिलेगा दूसरी तरफ दोषियों के करीबियों को टिकट दे रही है।

पीड़िता ने कहा कि कुलदीप सिंह सेंगर और उनके करीबियों ने उनके परिवार को बर्बाद कर दिया है, बीजेपी एक तरफ ये कहती है कि दोषियों को जेल में डाला जा रहा है दूसरी तरफ उन्हें अपनी पार्टी से टिकट दे रही है, ऐसे में उन्हें कैसे न्याय मिलेगा। पीड़िता ने अरुण सिंह से जान का खतरा बताते हुए उनका टिकट कैंसिल करने की मांग की।

जिला पंचायत अध्यक्ष पद को लेकर कई दिनों से चल रही जोर आजमाइश के बाद बुधवार रात करीब 11 बजे बीजेपी ने जिला पंचायत अध्यक्ष पद के लिए नवाबगंज के पूर्व ब्लॉक प्रमुख व औरास द्वितीय से निर्वाचित अरुण सिंह को प्रत्याशी घोषित किया है। बीजेपी जिलाध्यक्ष राजकिशोर रावत ने दावा किया कि चुनाव में भाजपा की ही जीत होगी।

इससे पहले बीजेपी ने कुलदीप सिंह सेंगर की पत्नी संगीता सेंगर को जिला पंचायत सदस्य पद का प्रत्याशी घोषित किया था। जब बवाल मचा तो उनका टिकट काट दिया गया था। इससे पहले संगीता सेंगर ही उन्नाव जिला पंचायत की अध्यक्ष थीं।

Related Post

CM Yogi

गुरुवार से शनिवार तक विशिष्ट अनुष्ठान व आराधना में लीन रहेंगे सीएम योगी

Posted by - October 9, 2024 0
गोरखपुर। शिवावतार गुरु गोरखनाथ की तपस्थली गोरक्षपीठ में शारदीय नवरात्र की प्रतिपदा से जारी आनुष्ठानिक कार्यक्रम गुरुवार से और विशिष्टता…
AK Sharma

जल संरक्षण और क्षेत्र विशेष की आवश्यकता के अनुसार करें कृषि: एके शर्मा

Posted by - October 19, 2024 0
मऊ। भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद व भारतीय बीज विज्ञान संस्थान कुशमौर में शुक्रवार का किसान मेले का आयोजन हुआ। मेले…
AK Sharma

विद्युत चोरी पर पूर्ण अंकुश लगाए, चोरों को खिलाफ बिजलेंस कार्रवाई करें: एके शर्मा

Posted by - September 26, 2024 0
लखनऊ। प्रदेश सरकार उपभोक्तााओं को निर्बाध और गुणवत्तापूर्ण विद्युत आपूर्ति देने के लिए हर संभव प्रयास कर रही है। विगत…
Pandit Shiv Kumar Sharma,Yogi

प्रख्यात संतूर वादक पंडित शिवकुमार शर्मा के निधन, सीएम योगी ने जताया दुःख

Posted by - May 10, 2022 0
लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने प्रख्यात संतूर वादक पंडित शिवकुमार शर्मा (Pandit Shiv Kumar Sharma)  के निधन पर…