उन्नाव गैंगरेप पीड़िता

उन्नाव गैंगरेप पीड़िता 90 फीसदी जली, फिर भी खुद ही 100 नंबर पर किया कॉल

909 0

उन्नाव। उन्नाव गैंगरेप पीड़िता को जिंदा जलाने के मामले में चश्मदीद रविंद्र प्रकाश ने मीडिया ने बात की है। रविंद्र ने बताया कि जिंदा जलाए जाने के बाद पीड़िता करीब एक किलोमीटर तक दौड़ते हुए उनके पास मदद के लिए पहुंची थी। इसके बाद उसके फोन से पीड़िता ने खुद ही 100 नंबर पर डायल किया। इसके बाद पुलिस को घटना की सूचना दी। पीड़िता से बात के बाद पीआरवी और पुलिस मौके पर पहुंची है।

रविंद्र प्रकाश ने बताया कि वह वहां से दौड़ती हुई चली आ रही थी और बचाओ-बचाओ चिल्ला रही थी। जब हमने पूछा कौन तो उसने बताया कि अपनी पहचान बताई? रविंद्र कहते हैं कि हम डर गए, वह पूरी तरह से जली हुई थी। हमें लगा ये चुड़ैल है। हम पीछे भागे और डंडा उठाया इस दौरान हमने कुल्हाड़ी लाओ, कुल्हाड़ी लाओ आवाज भी लगाई।

रविंद्र आगे बताते हैं कि पहचान जानने के बाद भी हमारा डर कम नहीं हुआ और उससे दूर खड़ा रखा। इसके बाद पीड़िता ने हमसे फोन मांगा और खुद ही 100 नंबर पर बात की, जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और उसे लेकर चली गई।

उधर, पुलिस ने इस मामले में दो नामजद आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है। पीड़िता के बयान के आधार पर आरोपियों को अभियुक्त बनाया गया है। उनके खिलाफ 307, 326, 506 धारा में केस दर्ज किया गया है।

Related Post

CM Bhajan Lal

कार्यकर्ताओं की शक्ति से जीतेंगे चौरासी-सलूम्बर का उपचुनावः मुुख्यमंत्री भजनलाल

Posted by - October 10, 2024 0
जयपुर/डूंगरपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा (CM Bhajanlal) और भारतीय जनता पार्टी प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड ने बुधवार को डूंगरपुर के गुरूकुल…

LIC के निजीकरण को मोदी सरकार ने दिखाई हरी झंडी, पैसा जुटाना सरकार का लक्ष्य

Posted by - July 13, 2021 0
कोरोना संकट और खराब अर्थव्यवस्था के बीच मोदी सरकार ने देश की सबसे बड़ी बीमा कंपनी एलआईसी के विनिवेश को…
Voting

नए वोटरों को लेकर ऐसा क्या आदेश आया कि जम्मू की सियासत में आ गया भूचाल

Posted by - October 12, 2022 0
श्रीनगर। जम्मू की उपायुक्त अवनी लवासा के एक फैसले ने जम्मू-कश्मीर की सियासत में भूचाल ला दिया है। मंगलवार को…