Mission Shakti

सीएम योगी के मिशन शक्ति अभियान के तहत पुलिस ने भटके लोगों को परिजनों से मिलवाया

71 0

लखनऊ: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा प्रदेश भर में चलाए जा रहे मिशन शक्ति 5.0 ( Mission Shakti) अभियान के तहत पिछले तीन दिनों में 12 (गुमशुदा, भटके) बच्चे, बालिकाओं और महिलाओं को बरामद किया गया। वहीं सभी को पुलिस ने गुमशुदा को परिजनों को सौंपा तो उनकी खुशी का ठिकाना नहीं रहा।

भटके बच्चे मिले तो खिल उठे परिजनों के चेहरे

डीजीपी राजीव कृष्ण ने बताया कि सीएम योगी के निर्देश में पूरे प्रदेश में मिशन शक्ति 5.0 ( Mission Shakti) अभियान चलाया जा रहा है। इसी के तहत गुमशुदा लोगों की बरामदगी के लिये सर्च ऑपरेशन चलाया गया। उन्होंने बताया कि अभियान के दौरान लखनऊ के जानकीपुरम में 3 वर्ष की एक बच्ची को उनके परिजनों को सौंपी।

इसी तरह अमरोहा के थाना गजरौला में एक बच्चे, बरेली थाना के भमोरा के गाँव खेड़ा की 6 वर्षीय बच्ची, बलरामपुर के थाना रेहरा बाजार में भटकती एक बच्ची, पीलीभीत के थाना के काशीराम कॉलोनी से गायब एक एक बेटी और मुरादाबाद थाना नागफनी की पुलिस टीम को भ्रमण के दौरान रामलीला मैदान के पास एक गुमशुदा बच्चा पाया गया। बच्चा को परिजनों को सौंपा गया।

मऊ में तीन नाबालिग बच्चियों को उनके परिजनों को सौंपा

डीजीपी ने बताया कि बरेली के थाना हाफिजगंज के तहत एक बुजुर्ग महिला गुलशन, संतकबीरनगर के थाना धनघटा के तहत पीड़िता ज्ञानवती देवी पत्नी राहुल राव घरेलू वाद-विवाद और पैसों के लेन-देन को लेकर तनाव की स्थिति में अपने घर से अपनी छोटी बच्ची को लेकर विडहरघाट पुल पर चली गई। पीड़िता ने बच्ची को पुल पर छोड़कर खुद नदी में कूदने का प्रयास किया। पुलिस ने पीड़िता को समझा-बुझाकर नदी में कूदने से रोक लिया और सुरक्षित चौकी ले जाकर पीड़िता और बच्ची को परिजनों को सौंपा।

बलिया के थाना बांसडीहरोड में परिजनों से नाराज होकर बिना बताये घर छोड़कर जा रही 2 नाबालिग लड़कियों को बरामद कर उनके परिजनों को सकुशल सुपुर्द किया गया। बस्ती के महिला थाना की प्रभारी निरीक्षक डॉ शालिनी सिंह को एक महिला रेलवे स्टेशन पर एक संदिग्ध अवस्था में महिला घूमती हुई मिली। महिला को परिजनों सौंपा गया।

महराजगंज के थाना कोतवाली के अंतर्गत दो बेटियां उम्र 5 वर्ष व उम्र 10 वर्ष, मऊ के थाना दोहरीघाट के अंतर्गत 3 नाबालिक बच्चियों को उनके परिजनों के सुपुर्द किया गया।

Related Post

Amrit Abhijat

सभी नगरीय निकायों में रैन बसेरों व सेल्टर होम्स को मिशन मोड पर संचालित किए जाने के निर्देश

Posted by - December 20, 2022 0
लखनऊ। प्रमुख सचिव नगर विकास अमृत अभिजात (Amrit Abhijat) द्वारा प्रदेश में बढ़ती ठंड एवं शीतलहर के दृष्टिगत नगरीय निकायों…
झाविमो की पांचवीं सूची जारी

झाविमो ने 15 उम्‍मीदवारों की पांचवीं सूची जारी, सरोज सिंह को धनबाद से टिकट

Posted by - November 23, 2019 0
रांची। झारखंड विधानसभा चुनाव 2019 को लेकर बाबूलाल मरांडी की पार्टी झारखंड विकास मोर्चा (झाविमो) ने शनिवार को अपने प्रत्‍याशियों…

ओवैसी ने सियासी दलों पर बोला हमला, कहा- यूपी में नहीं है मुसलमानों का कोई नेता

Posted by - September 27, 2021 0
कानपुर। ऑल इंडिया मजलिसे इत्तेहादुल मुस्लीमीन के राष्ट्रीय अध्यक्ष और सांसद असदुद्दीन ओवैसी ने रविवार को जाजमऊ में आयोजित सभा…

मुनव्वर राना ने बेटे की गिरफ्तारी को बताया गलत, बोले- मेरे बयानों को लेकर प्रशासन निकाल रहा खुन्नस

Posted by - August 26, 2021 0
शायर मुनव्वर राना ने बेटे तबरेज की गिरफ्तारी को लेकर शासन-प्रशासन पर सवाल उठाए हैं।उन्होंने कहा- तालिबान को लेकर मेरे…
Ashutosh Tandon

जल भराव की समस्या से निपटने के लिए आशुतोष टंडन ने नगर आयुक्तों को दिए सख्त निर्देश

Posted by - September 16, 2021 0
आशुतोष टंडन (Ashutosh Tandon)  नगर विकास मंत्री ने मौसम विभाग के पूर्वानुमान के दृष्टिगत अतिवृष्टि से निपटने एवं नगरीय क्षेत्रों…