Woman

अनियंत्रित ट्रेक्टर ने स्कूटी में मारी टक्कर, महिला की मौत

484 0

लखनऊ: राजधानी लखनऊ के बंगला बाजार चौराहे के पास शुक्रवार दोपहर एक तेज रफ्तार अनियंत्रित ट्रेक्टर ने स्कूटी सवार महिला (Woman) को मारी टक्कर मार दी। इस हादसे में स्कूटी सवार महिला की मौके पर ही मौत हो गई। ट्रेक्टर चालक ने स्कूटी में टक्कर मार कर ट्रेक्टर छोड़कर मौके से फरार हो गया। इस हादसे की खबर लगते ही मौके पर पहुंची स्थानीय पुलिस ने मृतका की पहचान की, जिसके बाद उसके शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

आलमबाग कोतवाली प्रभारी धनंजय सिंह ने बताया कि शुक्रवार दोपहर वीआईपी रोड स्थित बगला बाजार चौराहे के निकट एक तेज रफ्तार अनियंत्रित ट्रेक्टर चालक ने स्कूटी सवार महिला को टक्कर मारी जिससे स्कूटी सवार महिला की मौके पर मौत हो गई। वहीं मृतका की पहचान अनुराधा कश्यप पत्नी छवी कश्यप निवासी 4/272 रूचि खण्ड थाना आशियाना के रूप में हुई है। मृतका के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

एयरपोर्ट के टर्मिनल को बम से उड़ाने की धमकी, कराया गया खाली

पुलिस ने बताया, हादसे के बाद मौके से ट्रेक्टर चालक गाड़ी छोड़कर फरार हो गया है। पुलिस ने ट्रेक्टर को कब्जे में ले लिया है और गाडी चालक की तलाश की जा रही है। पुलिस के मुताबिक उक्त स्कूटी पर मृतका व उसकी दोस्त नेहा दि्वेदी पुत्री मृगेश कुमार शुक्ला निवासी सेक्टर एल थाना आशियाना सवार थी। जिसको भी शरीर पर चोटे आई है। ‌ ‌

Related Post

Badaun

सीएम योगी ने बदायूं में सड़क दुर्घटना में हुई मौतों पर व्यक्त किया शोक

Posted by - June 15, 2022 0
लखनऊ: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने मंगलवार को बदायूं (Badaun) में एक सड़क दुर्घटना में छह…
President Murmu

विश्वास वहीं टिकता है जहां मन शांत, विचार स्वस्थ और भावनाएं शुद्ध होती हैं: राष्ट्रपति

Posted by - November 28, 2025 0
लखनऊ : राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु (President Murmu) ने प्रजापिता ब्रह्माकुमारीज ईश्वरीय विश्वविद्यालय द्वारा शुक्रवार को लखनऊ में आयोजित विश्व एकता…
CM Yogi

नैमिषारण्य में गोमती नदी किनारे नए घाट का निर्माण कराने जा रही योगी सरकार

Posted by - September 2, 2024 0
लखनऊ। उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) सरकार सीतापुर जिले स्थित नैमिषारण्य धाम (Naimisharanya Dham) में पर्यटन विकास और…