UN के महासचिव ने महात्मा गांधी को दी श्रद्धांजलि, कहा ‘एक नए युग की शुरुआत का समय’

675 0

नई दिल्ली। आज राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की 152वीं जयंती है। इस मौके पर उन्हें न केवल देश में बल्कि, विदेशों में भी याद किया जा रहा है। हर साल 2 अक्टूबर को अंतर्राष्ट्रीय अहिंसा दिवस के रूप में भी मनाया जाता है। इस दिवस के अवसर पर संयुक्त राष्ट्र के महासचिव एंटोनियो गुटेरेस ने महात्मा गांधी को याद करते हुए ‘शांति और सहिष्णुता के एक नए युग की शुरुआत’ करने की आवश्यकता पर बल दिया।

महासचिव एंटोनियो गुटेरेस ने ट्वीट किया कि नफरत, विभाजन और संघर्ष की बजाय अब शांति, विश्वास और सहिष्णुता के ‘एक नए युग की शुरुआत’ करने का समय है। इस अंतर्राष्ट्रीय अहिंसा दिवस पर, गांधी जंयती पर, आइए उनके शांति के संदेश पर ध्यान दें और सभी एक बेहतर भविष्य के निर्माण के लिए प्रतिबद्ध हों।

Related Post

Anand Bardhan

AMRUT 2.0 के तहत जल संरक्षण परियोजनाओं को मंजूरी, रुद्रपुर-काशीपुर में स्मार्ट वाटर मीटरिंग को हरी झंडी

Posted by - March 5, 2026 0
देहरादून। शहरी क्षेत्रों में जल संरक्षण और भू-जल पुनर्भरण को मजबूत करने के उद्देश्य से AMRUT 2.0 के अंतर्गत गठित…
CM Nayab Singh

पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना से रोशन होंगे लाखों परिवार: मुख्यमंत्री नायब

Posted by - August 16, 2024 0
कैथल।‌ मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी (CM Nayab Singh) ने कहा कि प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना (PM Surya Free…