Uma Bharti was overwhelmed seeing the arrangements of Maha Kumbh

महाकुम्भ की व्यवस्थाओं को देख अभिभूत हुईं उमा भारती, सीएम योगी की जमकर तारीफ की

202 0

महाकुम्भ की व्यवस्थाओं को

महाकुम्भ नगर। पौष पूर्णिमा के शाही स्नान के साथ प्रयागराज महाकुम्भ 2025 (Maha Kumbh) की शुरुआत हो चुकी है। देश और दुनिया से करोड़ों की संख्या में श्रद्धालु प्रयागराज पहुंचकर पवित्र संगम में आस्था की डुबकी लगा रहे हैं। सोमवार को प्रयागराज पहुंची पूर्व सांसद साध्वी उमा भारती  (Uma Bharti) महाकुम्भ (Maha Kumbh) की व्यवस्थाओं को देखकर अभीभूत दिखी। उन्होंने अपने सोशल मीडिया हैंडल (एक्स) पर व्यवस्थाओं को लेकर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और प्रशासन की जमकर तारीफ की।

उमा भारती (Uma Bharti) ने कहा कि वो सोमवार सवेरे श्री प्रयागराज पहुंच गई। जब वो श्री प्रयागराज जं. रेलवे स्टेशन पर उतरी तो भ्रम और भय दोनों दूर हो गए। उनको स्टेशन से लेकर पूरे रास्ते में तीर्थ यात्रियों के लिए सुविधाएं, सुरक्षा इतनी अच्छी लगी जो आज तक नहीं देखी। ठंड के बारे में जो भ्रम था उतनी नहीं है फिर भी योगी सरकार ने ठंड से मुकाबले की भी बहुत अच्छी व्यवस्था कर रखी है।

उमा भारती (Uma Bharti) ने कहा कि 1977 से मैंने श्री प्रयागराज के महाकुम्भ में स्नान शुरू किया है। तब से लेकर इस महाकुंभ तक यहां आने वाले तीर्थ यात्रियों के लिए इतनी अच्छी व्यवस्था, सुरक्षा, सुविधा, प्रशासन एवं पुलिस का अतिविनम्र व्यवहार पहले कभी नहीं देखा। धन्य है भारत, धन्य है श्री प्रयागराज और धन्य है महाकुंभ। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी का करोड़ों भारतवासियों की ओर से मेरा अभिनंदन।

देख अभिभूत हुईं उमा भारती, सीएम योगी की जमकर तारीफ की

Related Post

Expressway

बुंदेलखंड के विकास का द्वार बनेगा एक्सप्रेस-वे, जल्द होगा उद्घाटन

Posted by - April 13, 2022 0
लखनऊ: बुंदेलखंड (Bundelkhand) के विकास के लिए एक्सप्रेस-वे (Expressway) महत्वपूर्ण कड़ी साबित होगा। यह एक्सप्रेस वे केवल आवागमन का माध्यम…

गोरखपुर में महंगाई के खिलाफ कांग्रेसियों ने किया अनोखा प्रदर्शन

Posted by - February 18, 2021 0
गोरखपुर। पेट्रोल-डीजल और गैस सिलेंडर के बढ़ते दामों के विरोध में गुरुवार को गोरखपुर में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने चेतना तिराहा…
Deepotsav-2025

योगी सरकार में निखरी रामनगरी की पहचान, दीपोत्सव पर कला के रंगों में सराबोर अयोध्या

Posted by - October 12, 2025 0
अयोध्या। भगवान श्रीराम की नगरी अयोध्या इन दिनों दीपोत्सव 2025 (Deepotsav) की तैयारियों में पूरी तरह रंग चुकी है। मुख्यमंत्री…
Yogi

उप्र के इंफ्रास्ट्रक्चर में सुधार को विभिन्न बैंक प्रमुखों ने बताया गेम चेंजर

Posted by - January 5, 2023 0
लखनऊ/मुंबई। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने गुरुवार को मुंबई के होटल ताज में विभिन्न बैंकों व वित्तीय संस्थाओं के…