UKSSSC Paper leak

UKSSSC एग्जाम कैंसिल: धामी सरकार ने दिखाई ज़ीरो टॉलरेंस नीति

166 0

देहरादून। उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UKSSSC) की स्नातक स्तरीय परीक्षा शनिवार को रद्द करने का बड़ा फैसला लिया गया है। जांच के लिए गठित एकल सदस्यीय जांच आयोग ने आज अपनी रिपोर्ट मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) को सौंपी थी। आयोग ने 21 सितंबर को प्रदेश में स्नातक स्तरीय परीक्षा कराई थी, जिसमें करीब एक लाख पांच हजार अभ्यर्थी शामिल हुए थे।

परीक्षा में हरिद्वार के एक केंद्र से पेपर के तीन पेज मोबाइल के माध्यम से बाहर आ गए थे और परीक्षा के दौरान ही सोशल मीडिया में वायरल हो गए थे। मामले में छात्रों ने परीक्षा रद्द करने और सीबीआई जांच की मांग को लेकर आंदोलन किया था, जिसमें मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी खुद आंदोलन स्थल पर पहुंचे थे और सीबीआई जांच की घोषणा की थी।

छात्रहित में रद्द परीक्षा करने की मांग

सीएम धामी ने मामले में एसआईटी गठन के साथ ही उत्तराखंड उच्च न्यायालय से सेवानिवृत्त न्यायमूर्ति यूसी ध्यानी की अध्यक्षता वाले एकल सदस्यीय जांच आयोग का गठन भी किया था।

जांच आयोग ने सभी जगह हुए जनसंवाद के आधार पर अपनी रिपोर्ट सरकार को सौंप दी है। इस रिपोर्ट के आधार पर सरकार परीक्षा (UKSSSC) रद्द करने को लेकर बड़ा फैसला लिया है।

उधर, भाजपा विधायक प्रतिनिधिमंडल ने शुक्रवार को सीएम धामी से मिलकर परीक्षा को छात्रहित में रद्द करने और दोबारा कराने की मांग की थी।

Related Post

बंगाल में टीएमसी नेता की गोली मारकर हत्या, पार्टी ने लगाया भाजपा नेता पर आरोप

Posted by - July 13, 2021 0
पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव के बाद से भाजपा एवं टीएमसी में जारी हिंसक झड़प कम होने का नाम नहीं…
Savin Bansal

मुख्यमंत्री संकल्प का ग्राउंड एक्शनः दूरस्थ ग्राम क्वांसी में जिला प्रशासन ने सुनी जन समस्याएं

Posted by - December 18, 2025 0
देहरादून: जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार, प्रशासन गांव की ओर अभियान का बुधवार को सूदूरवर्ती न्याय पंचायत क्वांसी से…

बर्फबारी ने दे दी दस्तक, इन शहरों में ट्रांसपोर्ट और टेलीफोन सेवाएं हुई ठप

Posted by - November 7, 2019 0
नई दिल्ली। जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में बर्फबारी की शुरुवात हो गयी है जिसकी वजह से यातायात में लोगों…