उदित राज कांग्रेस में शामिल

बीजेपी से टिकट नहीं मिलने पर नाराज उदित राज कांग्रेस में हुए शामिल

1125 0

नई दिल्ली। बीजेपी सांसद उदित राज 2019 लोकसभा चुनाव में टिकट कटने के बाद कांग्रेस पार्टी में शामिल हो गए है। पिछले 24 घंटे से जारी सियासी घटनाक्रमों के बीच बुधवार यानी आज सुबह उन्होंने कांग्रेस अध्यक्ष संग मुलाकात की। उन्होंने अपने ट्विटर एकाउंट पर लिखा कि अगर मुझे पहले बता दिया गया होता तो इतना कष्ट ना होता। पार्टी को इतना कष्ट क्यों करना पड़ा की नामांकन के आख़िरी दिन एक बजे नाम की घोषणा करनी पड़ी। पहले कह देते तो मुझे कोई तकलीफ़ नहीं होती ।

ये भी पढ़ें :-पूर्व सीएम के बेटे रोहित शेखर के हत्या केस में पत्नी अपूर्वा गिरफ्तार 

आपको बता दें उत्तर पश्चिम दिल्ली में अब दिल्ली की तीनों प्रमुख पार्टियों के उम्मीदवार तय हो गए हैं, भाजपा की तरफ से हंस राज हंस के अलावा कांग्रेस की तरफ से राजेश लिलोटिया और आम आदमी पार्टी की तरफ से गुगन सिंह को उम्मीदवार बनाया गया है।

ये भी पढ़ें :-अभिनेता से नेता सनी देओल को पंजाब के गुरदासपुर से मिला टिकट 

जानकारी के मुताबिक उत्तर-पश्चिमी दिल्ली से टिकट कटने के बाद भाजपा नेता और सांसद उदित राज ने पहले चौकीदारी छोड़ी, उसके बाद वापस भी ले ली। मतलब ये कि भाजपा से उम्मीदवारी खारिज हो जाने के बाद पहले उन्होंने अपने ट्विटर परिचय में चौकीदार डॉ. उदित राज से ‘चौकीदार’ शब्द हटाकर डॉ. उदित राज कर दिया। लेकिन कुछ ही घंटे के बाद ‘चौकीदार’ शब्द वापस जुड़ गया।

Related Post

Gida

1300 करोड़ रुपये के निवेश का मंच बनेगा गीडा का स्थापना दिवस समारोह

Posted by - November 26, 2023 0
गोरखपुर । गोरखपुर औद्योगिक विकास प्राधिकरण (GIDA) का 34वां स्थापना दिवस समारोह मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) के सानिध्य में…
CRPF IN BANGAL

केंद्रीय बलों की गोलीबारी में चार की मौत मामले में TMC ने चुनाव आयोग से मांगा स्पष्टीकरण

Posted by - April 10, 2021 0
कोलकाता। पश्चिम बंगाल की सत्तारूढ़ तृणमूल कांग्रेस (TMC) ने शनिवार को राज्य में चौथे चरण के मतदान के दौरान कूचबिहार…
CM Yogi

ज्ञानदायिनी, भक्ति से जोड़ने वाली और मुक्ति का मार्ग दिखाने वाली कथा है श्रीमद्भागवत : सीएम योगी

Posted by - September 10, 2025 0
गोरखपुर। मुख्यमंत्री एवं गोरक्षपीठाधीश्वर योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने कहा कि हर परिस्थिति में सनातन धर्म के प्रति समर्पण का…
PM Modi

पीएम मोदी 7 जुलाई को वाराणसी में काशी वासियों को देंगे नाइट बाजार की सौगात 

Posted by - July 5, 2022 0
वाराणसी: उत्तर प्रदेश में विकास और रोजगार के नए कीर्तिमान गढ़े जा रहे है, योगी सरकार काशी में बेकार पड़े…