CM Dhami

विस्तार समय से पहले यूसीसी तैयार कर लेगी ड्राफ्ट: सीएम धामी

437 0

देहरादून। मुख्यमंत्री (CM Dhami) ने समान नागरिक संहिता (UCC) पर एक बार फिर जोर देते हुए कहा कि विस्तार समय से पहले समिति ड्राफ्ट तैयार कर लेगी। गठित समिति का कार्यकाल इस माह समाप्त हो रहा था। सरकार ने छह महीने के लिए समय बढ़ा दिया है।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) ने एक कार्यक्रम में पत्रकारों से बातचीत में कहा कि यूसीसी प्रदेश के अंदर बहुत सघन तरीके से काम कर रही है। अनेकों स्थान पर जाकर कार्यशालाएं और संवाद जैसे कार्यक्रम को लगातार जारी रखा गया है। इस प्रकिया में और समय लगेगा। इसे देखते हुए इसे छह माह के लिए विस्तारित किया गया है लेकिन इससे पहले ही यूसीसी अपना काम पूर कर लेगी।

उत्तराखंड सरकार (Uttarakhand Government) ने समान नागरिक संहिता (Uniform Civil Code) का प्रारूप तय करने के लिए गठित समिति का कार्यकाल छह महीने बढ़ा दिया है। समिति का कार्यकाल इसी महीने के अंत में समाप्त हो रहा था। अब समिति का कार्यकाल 27 मई 2023 तक होगा। वहीं समिति को अब तक लगभग ढाई लाख सुझाव प्राप्त हो चुके हैं। श्रीनगर गढ़वाल में 16 दिसंबर को और देहरादून में 20 दिसंबर को जन संवाद करना है।

सीएम धामी ने दिव्यांग दिवस पर 32 दिव्यांगजनों को किया सम्मानित

धामी सरकार (Dhami Government) ने अपने वायदे के अनुसार राज्य में समान नागरिक संहिता लागू करने के लिए इसका ड्राफ्ट तैयार करने को इसी वर्ष 27 मई को न्यायाधीश (सेवानिवृत्त) रंजना प्रकाश देसाई की अध्यक्षता में गठित विशेषज्ञ समिति गठित की। विशेषज्ञ समिति इस विषय पर विमर्श कर रही है।

उत्तराखंड में समान नागरिक संहिता लागू करने के समिति के पास उम्मीद से कहीं बढ़कर सुझाव आए हैं। इन महत्वपूर्ण सुझावों की संख्या करीब ढाई लाख से अधिक आए हैं।

Related Post

CM Yogi reviewed the preparations before PM Modi's program.

प्रधानमंत्री के वाराणसी दौरे से पहले मुख्यमंत्री ने बनारस रेलवे स्टेशन पर की तैयारियों की समीक्षा

Posted by - November 6, 2025 0
वाराणसी। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने अपने वाराणसी प्रवास के दूसरे दिन धार्मिक कार्यक्रमों में भाग लेने के उपरांत…
कोरोना वारियर्स 

कोरोना वारियर्स  महिला पुलिस शारदा तिवारी के नेक काम की गूंज सात समंदर पार पहुंची

Posted by - May 19, 2020 0
हरदा। मध्यप्रदेश के हरदा जिला मुख्यालय पर एक महिला पुलिस आरक्षक की उत्कृष्ट समाज सेवा से अभिभूत होकर अमेरिका में…
CM Dhami

अब रफ्ता-रफ्ता नहीं, पूरी रफ्तार के साथ आगे बढ़ रहा है भारत : मुख्यमंत्री

Posted by - April 14, 2026 0
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का उत्तराखंड आगमन पर स्वागत करते हुए कहा कि उनका…
CM Vishnu Dev Sai

मुख्यमंत्री ने वेब सीरीज ‘ग्राम-चिकित्सालय’ के मुहूर्त-शॉट का दिया क्लैप

Posted by - October 27, 2024 0
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय (CM Sai) से आज रविवार काे उनके निवास कार्यालय में छत्तीसगढ़ में शूट होने वाली वेब…
Dron in pathankot

पंजाब : बॉर्डर पर दिखा ड्रोन, बीएसएफ जवानों की फायरिंग के बाद वापस लौटा पाकिस्तान

Posted by - March 14, 2021 0
पठानकोट। भारत-पाकिस्तान सीमा (Indo Pak Border) के पास ड्रोन देखा गया। बीएसएफ (BSF) कर्मियों ने ड्रोन को गिराने के लिए…