UCC

एआई सहायता के साथ 23 भाषाओं में उपलब्ध यूसीसी सेवाएं

113 0

उत्तराखंड समान नागरिक संहिता (UCC) की सेवाएं, अंग्रेजी के अलावा भारतीय संविधान की आठवीं अनुसूची में शामिल सभी 22 भाषाओं में उपलब्ध हैं। साथ ही आवेदक एआई (AI) की सहायता से भी यूसीसी की प्रक्रिया को समझने के साथ ही अपना पंजीकरण करवा सकता है।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) ने समान नागरिक संहिता (UCC) लागू करने से पहले ही अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए थे कि, यूसीसी के तहत विभिन्न सेवाओं के लिए पंजीकरण की प्रक्रिया को बेहद सरल रखा जाए, साथ ही वेबसाइट को यूजर फ्रेंडली रखा जाए, ताकि कोई भी व्यक्ति स्वयं ही अपना पंजीकरण करवा सके।

इसी क्रम में आईटीडीए ने यूसीसी (UCC) की वेबसाइट को आठवीं अनुसूची में शामिल 22 अनुसूचित भाषाओं — असमिया, बंगाली, गुजराती, हिंदी, कन्नड़, कश्मीरी, कोंकणी, मलयालम, मराठी, नेपाली, उड़िया, पंजाबी, संस्कृत, तमिल, तेलुगु, उर्दू, सिंधी, बोडो, डोगरी, मैथिली, संथाली और मणिपुरी के साथ अंग्रेजी में तैयार किया है। इस तरह आवेदक अपनी भाषा के अनुसार ना सिर्फ यूसीसी (UCC) के नियम, प्रक्रिया और पंजीकरण के लिए जरूरी दस्तावेजों की जानकारी ले सकता है, बल्कि अपनी भाषा में ही आवेदन भी कर सकता है। इस काम में एआई की भी मदद ली जा सकती है।

हमारी सरकार पहले ही दिन से सरलीकरण से समाधान तक के मूलमंत्र लेकर चल रही है। समान नागरिक संहिता के क्रियान्वयन में इस बात पर विशेष जोर दिया गया कि जनसामान्य को पंजीकरण में किसी तरह की मुश्किल न आए।

UCC तकनीकी उत्कृटता का एक सफल उदाहरण बनकर उभरी है। यही कारण है कि बीते एक साल में यूसीसी (UCC) प्रक्रिया को लेकर एक भी शिकायत नहीं आई है।
पुष्कर सिंह धामी, मुख्यमंत्री उत्तराखंड

Related Post

youth dialogue against drugs

उत्तराखंड एवं पश्चिमी उप्र के 1500 CBSE स्कूल में चलेगा नशे के खिलाफ युवा संवाद

Posted by - May 22, 2023 0
देहारादून। मानवाधिकार संरक्षण एवं भ्रष्टाचार निवारक समिति उत्तराखंड के अध्यक्ष एडवोकेट ललित मोहन जोशी ने आज सीबीएसई के क्षेत्रीय निदेशक…

भाजपा ने पहले जिसे बताया भ्रष्टाचारी अब उसी को किया कैबिनेट में शामिल – पूर्व आईएएस

Posted by - July 10, 2021 0
मोदी सरकार के मंत्रिमंडल का विस्तार हो चुका है, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपनी टीम में कुल 43 नए मंत्रियों…
indore

इंदौर-गोंदिया-हैदराबाद फ्लाइट का शुभारंभ, मिलेगा व्यवसायिक लाभ

Posted by - March 13, 2022 0
भोपाल: मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान (CM Shivraj Singh Chouhan) ने आज रविवार को वीडियो कान्फ्रेंसिंग के माध्यम से…