पंचायत चुनाव में बांटी गई शराब से दो लोग की मौत

पंचायत चुनाव में बांटी गई शराब से दो लोग की मौत

774 0

जिले के मूसाझाग थाना इलाके के एक गांव में पंचायत चुनाव में कथित तौर पर मतदाताओं को लुभाने के लिए बांटी गई शराब पीने से दो लोगों की मौत हो गई जबकि एक व्यक्ति की आंखों की रोशनी चली गई है। पुलिस ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। बदायूं के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संकल्प शर्मा ने शुक्रवार को बताया,   पंचायत चुनाव में मतदाताओं को लुभाने के लिए ग्राम प्रधान के संभावित उम्मीदवारों ने होली के मौके पर शराब का वितरण किया था।  इस शराब के सेवन के कारण संजय सिंह (30) और प्रेमदास (45) की मौत हो गई जबकि अमर सिंह नामक एक व्यक्ति की आंखों की रोशनी चली गई।

गुमशुदा लड़की का शव खेतों में मिला

एसएसपी ने बताया कि शराब पीने से बीमार कुछ व्यक्तियों को बृहस्पतिवार को अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जिसमें देर रात संजय सिंह और प्रेमदास की मौत हो गई। बाकी का उपचार चल रहा है।  शर्मा ने बताया कि इस मामले में प्रधान पद के दो संभावित उम्मीदवारों समेत तीन लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया है और उन पर सुसंगत धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है।  उन्होंने कहा कि बांटी गई शराब बरामद नहीं हो पाई है किंतु शराब के खाली पैकेट बरामद हुए हैं जो स्थानीय स्तर पर बने हैं और उनको जांच के लिए भेजा जा रहा है।  एसएसपी ने बताया कि शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। जिलाधिकारी दीपा रंजन ने कहा कि मामले की जांच की जा रही है।

Related Post

CM Dhami

सीएम ने किया ऋषिकेश राफ्टिंग बेस स्टेशन का शिलान्यास, 2 साल में होगा तैयार

Posted by - April 25, 2025 0
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) ने शुक्रवार को ऋषिकेश गंगा कॉरिडोर परियोजना (Rishikesh Ganga Corridor Project) के प्रथम…
CM Dhami

केदारनाथ की सौगंध खाता हूं कि…सीएम पुष्कर सिंह धामी की आखिर क्या मजबूरी?

Posted by - November 12, 2024 0
केदारनाथ की सौगंध खाते हुए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) ने कहा कि कहा कि उन्होंने कभी भी केदारनाथ…
Kedarnath Dham

बाबा केदार के दर्शनों को उमड़े भक्त, चौथे दिन ही आंकड़ा एक लाख पार

Posted by - May 6, 2025 0
उत्तरकाशी। चारधाम यात्रा को लेकर श्रद्धालुओं में भारी उत्साह है। केदारनाथ (Kedarnath Dham) में चौथे दिन दर्शनार्थियों का आंकड़ा एक…