बुजुर्ग महिला के शव के अन्तिम संस्कार को लेकर दो पक्ष भीड़े

बुजुर्ग महिला के शव के अन्तिम संस्कार को लेकर दो पक्ष भीड़े

871 0
नगराम के शिवपुरा गांव मे सोमवार को बुजुर्ग महिला के शव के अन्तिम संस्कार करने की जगह को लेकर दो पक्ष आमने-सामने आ गये,जिसके बाद दोनो पक्षो में विवाद बढने पर सजग ग्रामीणो ने बवाल की आंशका के चलते पुलिस को सूचना दी,मौके पर पहुंची पुलिस ने सुझ-बूझ का परिचय देते हुये दोनो पक्षो को समझा बुझाकर शांत कराने के साथ बुजुर्ग महिला के शव का अन्तिम संस्कार कराया।
 नगराम के शिवपुरा गांव निवासी चांदिका रावत की बुजुर्ग पत्नी की रविवार की देर रात स्वाभाविक मौत हो गयी थी सोमवार की दोपहर परिजन बुजुर्ग के शव को लेकर गांव के बाहर स्थित ग्रामसमाज की जमीन पर दाह संस्कार करने के लिए पहुंचे तो मौके पर पहुंचे गुरूदयाल ने अपनी जमीन बताते हुये उक्त जमी‌न पर दाह संस्कार करने से मना कर दिया,वही दूसरा पक्ष शव का अन्तिम संस्कार उक्त जमीन पर ही करने को अड़ गया,इसी बात को लेकर दोनो पक्षो में तनाव बढने लगा तो‌ मौके पर मौजूद सजग ग्रामीणो ने पुलिस को सूचना दी,जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने सूझ बूझ का परिचय देते हुये दोनो पक्षो को समझा बुझाकर विवादित जगह पर शव का दाह संस्कार करने की बजाय चांदिका रावत व परिजनो को उनके पैतृक पुराने शमशान स्थल पर शव का अन्तिम संस्कार करने को राजी किया,जिसके बाद दोनो पक्ष शांत हुये ओर एक शव को लेकर पैतृक शमशान में ले जाकर अन्तिम संस्कार किया।

 

 

Related Post

CM Yogi

जनहित के कार्यों में लापरवाही स्वीकार नहीं, गड़बड़ी हुई तो कार्रवाई तय: मुख्यमंत्री योगी

Posted by - March 19, 2025 0
लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने जनहित के कार्यों में लापरवाही को अस्वीकार बताया है। उन्होंने कहा है कि…
सुशांत सिंह राजपूत

सुशांत सिंह राजपूत के पिता केके सिंह ने रिया चक्रवर्ती के खिलाफ दर्ज कराई एफआईआर

Posted by - July 28, 2020 0
नई दिल्ली। दिवंगत बॉलीवुड एक्टरर सुशांत सिंह राजपूत के पिता केके सिंह ने पटना के राजीवनगर थाना में बेटे की…
AK Sharma

किसानों, मजदूरों, युवाओं व महिलाओं के साथ सर्वसमाज के विकास को समर्पित बजट: एके शर्मा

Posted by - July 23, 2024 0
लखनऊ। केंद्र की मोदी सरकार का वित्तीय वर्ष 2024-25 का वर्तमान बजट (Union Budget) विकसित भारत के निर्माण में महत्वपूर्ण…