लखीमपुर खीरी हिंसा मामले में दो और गिरफ्तार, अन्य की तलाश जारी

703 0

लखीमपुर खीरी। 3 अक्टूबर को लखीमपुर खीरी में गाड़ी से कुचलकर चार किसानों की मौत के बाद भड़की हिंसा मामले में दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है। मामले की जांच कर एसआईटी ने वीडियो, फोटो और ऑडियो के आधार पर गुरविंदर सिंह उर्फ गिंदा और विचित्तर सिंह को मंगलवार को गिरफ्तार किया हैं।

आपको बता दें कि, चार किसानों की मंत्री के बेटे की गाड़ी से कुचलकर हुई मौत के बाद गुस्साए किसानों ने थार जीप के ड्राइवर, दो बीजेपी कार्यकर्ता और एक स्थानीय पत्रकार की पीट-पीटकर हत्या कर दी थी। जांच टीम ने वीडियो के जरिए 6 आरोपियों की पहचान की है, जिनमे से दो को गिरफ्तार किया गया, जबकि अन्य संदिग्धों की तलाश में पुलिस लगी हुई है।

बताया गया कि, गुरविंदर सिंह मोकारमपुर अलीगंज थाना गोला और विचित्र सिंह गोगावां थाना भीरा के रहने वाले हैं। दोनों पर आरोप है कि तिकुनियां हिंसा के दौरान हुई हत्याओं में से दो भाजपा कार्यकर्ता और एक पत्रकार समेत चार हत्याओं में शामिल थे।

इसके अलावा, जांच समिति इस मामले में तमाम वीडियो और फोटो खंगाल रही है। वहीं चार किसानों की हत्या के मामले में केंद्रीय गृह राज्यमंत्री अजय मिश्रा टेनी के बेटे आशीष मिश्रा उर्फ मोनू समेत 13 आरोपियों की गिरफ्तारी हो चुकी है। इस मामले में आज सुप्रीम कोर्ट में भी सुनवाई हुई थी।

Related Post

CM Yogi

मानता है पूरा देश, सबसे बेहतर मुख्यमंत्री हैं योगी आदित्यनाथ

Posted by - January 27, 2023 0
लखनऊ। उप्र को एक ट्रिलियन डॉलर इकॉनमी बनाने के संकल्प के साथ प्रदेश का नेतृत्व कर रहे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ…
PM Modi

बोले प्रधानमंत्री – गुरु रविदास जी मुझे बार बार अपनी जन्मभूमि पर बुलाते हैं .

Posted by - February 23, 2024 0
वाराणसी । संत रविदास कहते हैं, ‘जात पात के फेर मंहि, उरझि रहइ सब लोग। मानुषता कूं खात हइ, रैदास जात…
Widow Holi

इस बार उमंग के अनूठे रंग में सराबोर होगी वृंदावन की होली, विधवाएं बनाएंगी वर्ल्ड रिकॉर्ड

Posted by - March 7, 2025 0
लखनऊ। उल्लास-उमंग और रंगों का पर्व होली (Holi) इस बार वृंदावन में एक अलग आभा मे सराबोर दिखेगा। मथुरा-वृंदावन की…
Solar Power Plant

रामोत्सव 2024: ’सूर्य की आभा’ से रोशन होगी ‘सूर्यवंश की राजधानी’

Posted by - January 5, 2024 0
अयोध्या । पूरी दुनिया में रामनगरी व गौरवशाली इतिहास वाले सूर्यवंश की राजधानी के तौर पर प्रख्यात अयोध्या अब ‘नव्य…