Two Kanwariyas

दो कांवड़ियों की बस की टक्कर से मौत, नाराज साथियों ने की तोड़फोड़

526 0

अमरोहा: यूपी के अमरोहा जिले में सावन के पहले सोमवार को डिंडोली कोतवाली क्षेत्र के नेशनल हाईवे 9 पर बाइक सवार दो कांवड़ियों (Two Kanwariyas) को कौशांबी डिपो की रोडवेज बस ने टक्कर मार दी। हादसे में दोनों कांवड़ियों की मौके पर मौत हो गई। पीछे से आ रहे अन्य कांवड़ियों का गुस्सा फूटा और बसों में तोड़फोड़ की। घटना से पुलिस प्रशासन में हड़कंप मच गया और कई थानों का फोर्स मौके पर पहुंची। पुलिस ने बड़ी मुश्किल से गुस्साए कांवड़ियों को समझा कर गंतव्य के लिए भेजा।

पहले सोमवार पर भगवान शंकर का जलाभिषेक करने के लिए मुरादाबाद कटघर थाना इलाके के रहने वाले दो कांवड़िये ब्रजघाट से गंगाजल लेने आए थे। करीब छह बजे दोनों बाइक से मुरादाबाद लौट रहे थे। जैसे ही उनकी बाइक डिडौली कोतवाली इलाके में नीलीखेड़ी गांव के सामने ओवरब्रिज से उतरने लगी, तभी सामने से आ रही कौशांबी डिपो की बस ने टक्कर मार दी। हादसे में दोनों कांवड़ियों की मौके पर मौत हो गई। खबर मिलते ही पीछे से आ रहे अन्य कांवड़ियों को गुस्सा भड़क गया। आक्रोशित कांवड़ियों ने रोडवेज की सात बसों में तोड़फोड़ की।

घटना से पुलिस के होश उड़ गए। आनन-फानन हसनपुर, रजबपुर, अमरोहा देहात, नौगांवा सादात थानों से फोर्स को मौके पर बुला लिया गया। पुलिस ने उग्र कांवडियों को बमुश्किल समझा कर गंतव्य के लिए भेजा। पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। एसपी और सीओ ने भी घटनास्थल का मुआयना किया। सुरक्षा के लिहाज से हाईवे पर भारी संख्या में पुलिस फोर्स तैनात की गई है।

जानें कब होगी बारिश, मौसम विभाग ने जारी की पूर्वानुमान चेतावनी।

Related Post

Noida-Authority

Noida Authority मुआवजे में 89 करोड़ का घोटाला, CEO ने अधिकरी को सस्पेंड

Posted by - February 25, 2021 0
नोएडा। किसानों को अतिरिक्त मुआवजा बांटने में अनियमितता को लेकर नोएडा प्राधिकरण की CEO ने लापरवाही बरतने वाले अधिकारी कर्मचारी…
CM Yogi

सीएम योगी ने उप्र राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के भवन का किया शिलान्यास

Posted by - June 1, 2023 0
लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने गुरुवार को यहां उप्र राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के भवन का शिलान्यास किया।…
Vasundhara Raje

राजस्थान की पूर्व सीएम वसुंधरा राजे पहुंची मथुरा, उमड़ा जनसमूह

Posted by - March 7, 2021 0
मथुरा। राजस्थान की पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे (Vasundhara Raje) रविवार की सुबह 9:30 पर जयपुर से हेलीकॉप्टर द्वारा मथुरा के…
anandi

आनंदी बेन पटेल ने कहा अर्जित ज्ञान किसानों तक पहुंचायें विद्यार्थी

Posted by - March 12, 2021 0
दीक्षांत का दिन विद्यार्थियों के लिये अविस्मरणीय होता है, क्योंकि आज से उनके कंधों पर अस्मिता को साबित करने और…