CM Tirath Singh rawat

दो हाईटेक लाइफ सपोर्ट एंबुलेंस CM आवास से रवाना

1042 0

देहरादून। कोरोना के इस संकट में हर कोई सहायता का हाथ बढ़ा रहा है। इसी कड़ी में आज नेशनल हाईवे एंड इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट कारपोरेशन लिमिटेड की ओर से प्रदान की गई दो बहु-उपयोगी लाइफ सपोर्ट एंबुलेंस को मुख्यमंत्री आवास से रवाना किया गया। ये लाइफ सपोर्ट एंबुलेंस चमोली और उत्तरकाशी जनपदों में सेवाएं देंगी।

कोविड-19 के कारण उपजी विपरीत परिस्थितियों में यह लाइफ सपोर्ट एंबुलेंस लोगों की जान बचाने में उपयोगी साबित होंगी। इन एंबुलेंस के माध्यम से स्वास्थ्य सुविधा को बेहतर बनाने के लिए नेशनल हाईवे एंड इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट कारपोरेशन लिमिटेड का सीएम तीरथ सिंह रावत ने आभार व्यक्त किया है।

ambulances

एंबुलेंस चमोली और उत्तरकाशी जनपदों में सेवाएं देंगी

इस अवसर पर सीएम ने कहा कि ऐसी अत्याधुनिक सुविधाओं से लेस मल्टीपर्पज एंबुलेंस उत्तराखंड के लिए बहुत उपयोगी है। कोशिश की जाएगी कि चमोली और उत्तरकाशी की तरह अन्य जनपदों में भी इस तरह की अत्याधुनिक सुविधाओं वाली एंबुलेंस की व्यवस्था करवाई जा सके।

Related Post

CM Dhami

सीएम धामी ने हरिद्वार जनपद को दी 1168 करोड़ रूपये की विकास योजनाओं की सौगात

Posted by - February 12, 2024 0
देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) ने सोमवार को ऋषिकुल मैदान हरिद्वार में नारी शक्ति महोत्सव कार्यक्रम में विशाल…
CM Dhami

होली के रंग में रंगे मुख्यमंत्री धामी, कार्यकर्ताओं से चुनावी समर में कूदने का किया आह्वान

Posted by - March 21, 2024 0
चंपावत। मुख्यमंत्री (CM Dhami) ने गुरुवार को गोरलचौड़ मैदान, चम्पावत में लोकसभा क्षेत्र अल्मोड़ा के अंतर्गत विधानसभा चम्पावत और लोहाघाट…
Om Birla and Chief Minister Dhami participated in the Indian AI Summit

प्राचीन भारतीय संस्कृति में ज्ञान विज्ञान और अध्यात्म का एक अद्वितीय संगम देखने को मिलता: धामी

Posted by - September 16, 2025 0
देहारादून। लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला (Om Birla एवं मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) ने देवसंस्कृति विश्वविद्यालय हरिद्वार द्वारा आयोजित…