Naxalites Encounter

अबूझमाड़ में संयुक्त बल और नक्सलियों के बीच मुठभेड, दो महिला माओवादी ढेर

181 0

नारायणपुर: छत्तीसगढ़ के अबूझमाड़ में बुधवार देर रात से डीआरजी नारायणपुर, कोंडागांव और विशेष कार्य बल (एसटीएफ) संयुक्त बल के साथ नक्सलियों की मुठभेड़ (Naxalites Encounter) में दो महिला माओवादी मारी गयी और उनके शव बरामद किए गए है। मुठभेड़ स्थल से 315 बोर राइफल और अन्य हथियार भी बरामद हुए हैं।

प्राप्त जानकारी के मुताबिक, पुलिस को कोहकमेटा इलाके में नक्सलियों की मौजूदगी की सूचना मिली थी। इसी सूचना के आधार पर नारायणपुर से डीआरजी और कोंडागांव से एसटीएफ के जवानों को नक्सल ऑपरेशन पर भेजा। कल रात जब जवान नक्सलियों (Naxalites) के ठिकाने पर पहुंचे तो नक्सलियों ने उन पर गोलीबारी शुरू कर दी।

जवानों ने भी आत्मरक्षा के लिए जवाबी कार्रवाई की। गुरुवार सुबह जब जवानों ने सर्च ऑपरेशन चलाया तो दो महिला नक्सलियों (Naxalites) के शव बरामद हुए। नक्सलियों की पहचान नहीं हो पयी है।

उन्होंने बताया कि आज सुबह भी गोलीबारी हुई है। फिलहाल संयुक्त बल मौके पर मौजूद है।

Related Post

CM Vishnudev Sai

मुख्यमंत्री साय की सुरक्षा में चूक, पिस्टल के साथ आवास में घुसा व्यक्ति

Posted by - February 28, 2024 0
रायपुर। रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास में एक व्यक्ति पिस्टल के साथ उनके आवास में प्रवेश कर गया। मुख्यमंत्री (CM Vishnudev…
CM Dhami

भारतीय न्याय संहिता जैसे नए कानूनों के प्रभावी क्रियान्वयन में उत्तराखंड देश में पहले स्थान पर

Posted by - March 7, 2026 0
​भारत की न्यायिक और कानून प्रवर्तन प्रणाली के आधुनिकीकरण की दिशा में एक ऐतिहासिक मील का पत्थर स्थापित करते हुए,…