Two devotees got life saving treatment in Central Hospital

मध्य प्रदेश के दो श्रद्धालुओं को मिला जीवनदान, बोले – योगी के यूपी जैसा कोई नहीं

215 0

महाकुम्भनगर। महाकुम्भनगर के सेंट्रल हॉस्पिटल ( Central Hospital) में अत्याधुनिक सुविधाओं वाला आईसीयू मरीजों के लिए जीवनदायी साबित हो रहा है। साल के पहले दिन यहां पर सीने में तेज दर्द से परेशान मध्य प्रदेश के दो श्रद्धालुओं को लाया गया, जिन्हें डॉक्टरों ने अथक प्रयास करके बचा लिया। उन्होंने जीवन बचाने वाले चिकित्सकों का आभार जताया। साथ ही मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) की जमकर प्रशंसा की। बोले योगी के यूपी जैसा कोई नहीं।

जान बचने पर जताया आभार

दोनों श्रद्धालुओं को सीने में तेज दर्द की शिकायत के बाद इमरजेंसी में परेड स्थित सेंट्रल अस्पताल ( Central Hospital) लाया गया था। आईसीयू के डायरेक्टर डॉक्टर एसके पाण्डे के नेतृत्व में दोनों श्रद्धालुओं की ईसीजी की गई। कार्डियक अरेस्ट के दोनों पेशेंट का सभी जरूरी उपचार किया गया। जिसके बाद से दोनों श्रद्धालु पूरी तरह से स्वस्थ हैं।

मध्य प्रदेश निवासी 55 वर्षीय रामेश्वर ने बताया कि मुख्यमंत्री योगी (CM Yogi) के बारे में अबतक सिर्फ सुना ही था। आज उनका कुशल नेतृत्व देख भी लिया है।

स्वस्थ महाकुम्भ: सेंट्रल हॉस्पिटल में साल के पहले दिन 900 मरीजों का उपचार, स्पेशलिस्ट डॉक्टरों ने संभाला मोर्चा

यहां के कुशल चिकित्सकों ने जिस तत्परता से हम लोगों की जान बचाई, उसे शब्दों में बयां नहीं कर पाएंगे।

Related Post

solar

सौर ऊर्जा से चलाइए खाद्य प्रसंस्करण इकाइयां, योगी सरकार देगी 50% तक सब्सिडी

Posted by - February 6, 2023 0
लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने प्रदेश की कमान संभालते ही कृषि उत्पाद और खाद्य प्रसंस्करण को बढ़ावा देने…
Republic Day

1.32 लाख विद्यालयों में फहरा तिरंगा, 375 शिक्षा रथों से जन-जन तक पहुंचा शिक्षा का संदेश

Posted by - January 27, 2026 0
लखनऊ। 77वें गणतंत्र दिवस (Republic Day) के अवसर पर उत्तर प्रदेश में शिक्षा, संविधान और राष्ट्रभक्ति का अभूतपूर्व संगम देखने…
Ram

रामोत्सव 2024: हर साल रामनवमी पर भगवान सूर्य करेंगे श्रीराम का अभिषेक, दोपहर 12 बजे दमकेगा प्रभु का ललाट

Posted by - January 6, 2024 0
अयोध्या । प्रभु श्रीराम (Sri Ram) की नगरी अयोध्या (Ayodhya) को जिस दिव्यता, भव्यता और नव्यता की ओर मुख्यमंत्री योगी…