बाइक सवार दो दोस्तों की हुई मौत

बाइक सवार दो दोस्तों की हुई मौत

908 0

पुलिस कमिश्नरेट लखनऊ के अन्तर्गत कोतवाली मोहनलालगंज क्षेत्र के अतरौली स्थित मामा के घर से होली मिलकर बुधवार की देर रात अपने घर वापस जा रहे बाइक सवार दो दोस्तों की बाइक अचानक सड़क पर आये आवारा साँड से टकरा गयी,जिसमें दोनों गम्भीर रूप से घायल हो गये। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने एम्बुलेंस की मदद से दोनों घायलों को इलाज के लिये ट्रामा सेन्टर भेजा,जहां डाक्टरों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया।वही गुरूवार को पोस्टमार्टम के बाद दोनों के शव घर पहुंचे तो कोहराम मच गया।

नेता का कहना यूपी में रामराज्य नहीं, जंगल राज है

प्राप्त जानकारी के अनुसार सरोजनीनगर के पिपरसण्ड गांव निवासी संदीप(18वर्ष) अपने दोस्त हरीश(20वर्ष) निवासी कटी बगिया थाना बंथरा, लखनऊ के साथ बुधवार को मोहनलालगंज के अतरौली गांव स्थित अपने मामा के घर होली मिलने गया था,जहां से देर रात दोनों बाइक से मोहनलालगंज-बनी मार्ग होते हुये घर जा रहे थे,बाइक से जैसे ही डेहवा गांव के पास पहुंचे ही थे कि अचानक सड़क पर आये आवारा साँड से बाइक टकरा गयी, और दोनों बाइक सहित छिटककर दूर जा गिरे तथा गम्भीर रूप से घायल हो गये।ग्रामीणों की सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने गम्भीर रुप से घायल संदीप व उसके दोस्त हरीश को इलाज के लिये एम्बुलेंस की मदद से ट्रामा सेन्टर भेजा।

जहां इलाज के दौरान दोनों की मौत हो गयी।जिसके बाद पुलिस ने दोनों शवों का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिये भेजा। पोस्टमार्टम के बाद दोनों दोस्तों के शव उनके घर पहुंचे तो कोहराम मच गया।इंस्पेक्टर कोतवाली मोहनलाल गंज दीनानाथ मिश्रा ने बताया देर रात आवारा साड से टकराकर दोनों बाइक सवार गम्भीर रूप से घायल हुये थे ट्रामा सेंटर में इलाज के दौरान मौत होने की सूचना मिली है।

 

Related Post

शेयर बाजार गिरावट के साथ हुआ शुरु, 200 अंक गिरकर खुला सेंसेक्स, निफ्टी भी लाल निशान पर

Posted by - October 28, 2021 0
नई दिल्ली। शेयर बाजार में बीते दिन गिरावट के साथ क्लोजिंग देखने को मिली। लगातार दो दिन की तेजी के…
Gida

गीडा को सीएम के हाथों मिलेगी 1551 करोड रुपये की परियोजनाओं की सौगात

Posted by - June 16, 2025 0
गोरखपुर। औद्योगिक नक्शे पर तेजी से उभर रहे गोरखपुर औद्योगिक विकास प्राधिकरण (GIDA) क्षेत्र में 1551 करोड़ रुपये की विकास…
CM Vishnudev Sai

केंद्र के प्रयासों से छत्तीसगढ़ बनेगा ऊर्जा के क्षेत्र में आत्मनिर्भर : साय

Posted by - August 6, 2025 0
रायपुर: छत्तीसगढ़ सरकार ने पर्यावरण संरक्षण और ऊर्जा आत्मनिर्भरता की दिशा में एक ऐतिहासिक पहल करते हुए मुख्यमंत्री विष्णु देव…
CM Yogi

गोरखनाथ मंदिर के शक्तिपीठ में सीएम योगी ने की कलश स्थापना

Posted by - September 26, 2022 0
गोरखपुर। शारदीय नवरात्र (Shardiya Navratri) की प्रतिपदा, सोमवार को शिवावतारी एवं नाथपंथ के प्रणेता गुरु गोरक्षनाथ की साधनास्थली गोरक्षपीठ में…