क्रिसमस पर तुलसी पूजन दिवस

क्रिसमस पर क्यूं लोग मना रहे हैं तुलसी पूजन दिवस?

2271 0

नई दिल्ली। 25 दिसंबर को क्रिसमस ईसाई धर्म के लोगों में खुशियों का सबसे बड़ा त्योहार है। इस दिन को खास अंदाज में सेलिब्रेट करने के लिए लोग क्रिसमस ट्री सजाते हैं और सैंटा बनकर गिफ्ट्स बांटते हैं। वहीं, ट्विटर पर कुछ लोग क्रिसमस का बहिष्कार कर तुलसी दिवस मनाने की अपील कर रहे हैं।

ट्विटर पर इस वक्त पर्यावरण विरोधी क्रिसमस और तुलसी पूजन दिवस जैसे हैशटैग ट्रेंड कर रहे हैं। क्रिसमस पर तुलसी दिवस मनाने की अपील का कुछ लोग समर्थन कर रहे हैं। तो कोई इसका मजाक बना रहा है। ट्विटर पर कुछ यूजर क्रिसमस की बजाए तुलसी पूजन के समर्थन में खड़े नजर आ रहे हैं। इसके पीछे लोग पर्यावरण संरक्षण की दलील दे रहे हैं।

लोगों को कहना है कि क्रिसमस के मौके पर हरे-भरे पेड़ को काटने की बजाए तुलसी की पूजा करें। बता दें कि कई लोगों अपने पोस्ट में तुलसी के फायदों के बारे में भी बता रहे हैं। एक यूजर ने अपने पोस्ट में लिखा कि 25 दिसंबर को प्लास्टिक के पेड़ पर बल्ब लगाने की बजाए 24 घंटे ऑक्सीजन देने वाली माता तुलसी का पूजन करें।

कुछ यूजर क्रिसमस का बहिष्कार कर विदेशी संस्कृति को न स्वीकार करने की सलाह दे रहे हैं। उनका भी यही कहना है कि ये दिन सिर्फ तुलसी पूजन के रूप में मनाना चाहिए। इसे लेकर ट्विटर पर ‘पर्यावरण विरोधी क्रिसमस’ भी काफी ट्रेंड कर रहा है। कैप्शन में लोग लिख रहे हैं, ‘पेड़ बचाओ मानवता बचाओ’।

एक यूजर ने क्रिसमस के सैंटा को एनआरसी और सीएए से जोड़कर विरोध जताया है। एक यूजर ने फनी मीम्स शेयर करते हुए लिखा कि सैंटा इस बार इंडिया नहीं आएगा क्यूंकि उसके पास डॉक्यूमेंट नहीं है।

एक यूजर ने बॉलीवुड हस्तियों के क्रिसमस सेलिब्रेशन पर भी तंज कसने में कसर नहीं छोड़ी। उसने क्रिसमस को भारत में बैन करने की मांग भी की है। एक यूजर ने बॉलीवुड हस्तियों के क्रिसमस सेलिब्रेशन पर भी तंज कसने में कसर नहीं छोड़ी। उसने क्रिसमस को भारत में बैन करने की मांग भी की है।

Related Post

जस्टिस मुरलीधर तबादला

रविशंकर प्रसाद बोले-सरकार शाहीन बाग प्रदर्शनकारियों से बात करने को तैयार

Posted by - February 1, 2020 0
नई दिल्ली। केंद्रीय कानून मंत्री रवि शंकर प्रसाद ने कहा कि सरकार सीएए के खिलाफ शाहीन बाग में प्रदर्शन कर…
Anand Bardhan

मुख्य सचिव ने की नर्सिंग पाठ्यक्रम संचालन हेतु गठित एम्पावर्ड समिति की बैठक

Posted by - October 24, 2025 0
देहरादून : मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन (Anand Bardhan) की अध्यक्षता में शुक्रवार को सचिवालय में नर्सिंग पाठ्यक्रम संचालन हेतु गठित…
Hardik Patel

चौकीदार ढूंढना होगा तो नेपाल चला जाऊंगा, मुझे पीएम चाहिए – हार्दिक पटेल

Posted by - April 23, 2019 0
अहमदाबाद। गुजरात के कांग्रेस नेता और पाटीदार आरक्षण के लिए आंदोलन कर चुके हार्दिक पटेल ने पीएम मोदी पर निशाना…