बैंगन का रायता

इस गर्मी खुद को कूल रखने के लिए ट्राई करें बैंगन का रायता, जानें ​बनाने की विधि

1436 0

नई दिल्ली। बैंगन के नाम से हम सब नाक-भौं ही सिकोड़ते हैं, लेकिन आप को नहीं मालुम होगा कि यह कितने पौष्टिक तत्वों का खजाना है। यदि आप यह खबर पढ़ लेेगें तो आपका विचार बिल्कुल बदल जाएगा।

बता दें कि बैंगन पर से कई स्वादिष्ट चीजें बनती हैं। जैसे बघारे बैंगन और बैंगन का भरता। जब तपती गर्मी हो, तो ऐसी ठंडी रेसिपी चुनें, जो हाजमे को भी दुरूस्त रखें, इसके लिए आज जानिए कैसे बनाया जाता है बैंगन का रायता।

पहले आप लंबे वाले चार बैंगन को बहुत छोटे-छोटे टुकड़ों में काट लीजिए। इसके बाद पैन में दो चम्मच तेल गर्म करके उसमें आठ-दस करी पत्ता, चुटकी भर हींग, एक चम्मच राई और एक चम्मच जीरा डालें। जब जीरा चटकने लगे तो पैन में बैंगन डालें। उसमें हल्का-सा नमक छिड़कें और बैंगन को अच्छे से मिलाकर धीमी आंच पर चार से छह मिनट तक मुलायम होने तक पका लें। गैस ऑफ कर दें।

ईद पर देखें कुछ ख़ास मेहंदी डिजाइंस, इस तरह से सजाएं हाथ

अब बारी आती है, रायता बनाने की। एक बर्तन में दो कप ठंडा दही लें और उसे अच्छी तरह से फेंट लें। उसमें अपने स्वाद के अनुसार काला नमक, आधा चम्मच लाल मिर्च पाउडर, आधा चम्मच भुने हुए जीरे का पाउडर, बारीक कटी हुई एक हरी मिर्च और आधा चम्मच चीनी डालकर अच्छी तरह से दही को फेंट लें। फ्राई किया बैंगन जब ठंडा हो जाए तो उसे दही वाले इस मिश्रण में डालकर मिलाएं और बैंगन के इस अनूठे रायते को सर्व करें।

आपको नहीं मालुम होगा कि बैंगन स्वादिष्ट होने के साथ सेहतमंद भी है। बैंगन में पोटैशियम व मैग्नीशियम खूब होता है, जिसके कारण इसे खाने से कोलेस्ट्रॉल कंट्रोल में रहता है और दिल दुरुस्त रहता है।

बैंगन में विटामिन-सी पाया जाता है, जो संक्रमण से दूर रखने में तो कारगर है ही, साथ ही यह रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने में भी काफी फायदेमंद है।

बैंगन कैलोरी की खपत करता है। इसके साथ ही इसमें फाइबर खूब होता है। बैंगन खाने से पेट काफी देर तक भरा हुआ रहता है। वजन कम करने वालों को इसे अपनी डाइट में शामिल करना चाहिए।

Related Post

CM

अस्‍पतालों में जारी अलर्ट, सीएम ने कोविड नियमों के सख्‍ती से अनुपालन के दिए निर्देश

Posted by - April 23, 2022 0
लखनऊ: स्‍वास्‍थ्‍य विभाग की ओर से प्रदेश भर में कोरोना संक्रमण (Corona infection) को लेकर अलर्ट जारी कर दिया गया…
CM Dhami

उत्तराखण्डी लोकगीतों में झूमा लंदन, सीएम धामी का हुआ भव्य स्वागत

Posted by - September 26, 2023 0
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami)  के सोमवार को लंदन पहुँचने पर वहां मौजूद प्रवासी भारतीय एवं लंदन में रह…

जस्टिस काटजू ने पूछा- ‘क्या योगा से भूखे, कुपोषित, गरीब-बेरोजगारों को भी फायदा होगा!’ बाबा रामदेव बताएं

Posted by - June 21, 2021 0
आज 7वां अंतरराष्ट्रीय योग दिवस है। इस बीच सुप्रीम कोर्ट के जस्टिस रह चुके मार्कण्डेय काटजू ने योग दिवस को…