सोने की थाली में ट्रंप का परिवार खाएगा खाना

सोने की थाली में ट्रंप का परिवार खाएगा खाना, चांदी की कप में पिएगा चाय

1106 0

जयपुर। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप 24 फरवरी को भारत दौरे पर पहुंच रहा है। ऐसे में उनकी स्वागत की तैयारियां अंतिम में दौर में हैं। ट्रंप कब और कहां जाएंगे और कहां ठहरेंगे ये सब तय हो चुका है? इसके अलावा दौरे को लेकर हर चीज़ों पर बारीकी से नजर रखी जा रही है।

सोने-चांदी की परत वाले टी शेट में ट्रंप को चाय दी जाएगी

भारत यात्रा के दौरान डोनाल्ड ट्रंप और उनके परिवार को पारंपरिक भारतीय खाना सोने और चांदी की परत वाली प्लेट में परोसा जाएगा। इसके लिए खास तैयारियां चल रही है। इसके अलावा सोने-चांदी की परत वाले टी शेट में ट्रंप को चाय दी जाएगी। जयपुर के मशहूर डिजायनर अरुण पाबूवाल ने ट्रंप के परिवार के इस्तेमाल के लिए खास कटलरी और टेबल वेयर डिजाइन की है।

उद्धव ने पलटा फडणवीस का फैसला, राज्यपाल का हस्ताक्षर से इनकार 

इस खास कटलरी और टेबल वेयर को दिल्ली भेज दिया गया

इस खास कटलरी और टेबल वेयर को दिल्ली भेज दिया गया है। दिल्ली में राष्ट्रपति ट्रंप, उनकी पत्नी मेलानिया ट्रंप और बेटी-दामाद डायनिंग टेबल पर इसी कटलरी में खाना खाते नजर आएंगे। इसके अलावा ट्रंप और उनके परिवार के लिए गोल्ड प्लेटेड नैपकिन सेट भी तैयार किया गया है। बता दें कि ट्रंप अहमदाबाद के ऐतिहासिक मोटेरा स्टेडियम में 24 तारीख को पीएम मोदी के साथ कार्यक्रम करने के बाद दिल्ली आएंगे।

अरुण पाबूवाल इससे पहले वह भारत यात्रा के दौरान बराक ओबामा समेत अमेरिका के दो राष्ट्रपति के लिए टेबल वेयर कर चुके हैं डिजायन 

ये कोई पहला मौका नहीं, जब डिजायनर अरुण पाबूवाल ने किसी अमेरिकी राष्ट्रपति के लिए इस तरह की खास गोल्ड प्लेट तैयार की हो। इससे पहले वह भारत यात्रा के दौरान बराक ओबामा समेत अमेरिका के दो राष्ट्रपति के लिए टेबल वेयर डिजायन कर चुके। इसके अलावा मेटल डिजाइनर अरुण पाबूवाल क्रिकेट वर्ल्ड कप से लेकर विश्व स्तरीय सौंदर्य प्रतियोगिताओं के लिए ट्रॉफी और ताज डिजाइन कर चुके हैं।

Related Post

Ritu Suhas

सुदृढ़ और सम्मानजनक स्थिति उन्नत, समृद्ध और मजबूत समाज की द्योतक है स्त्री: ऋतु सुहास

Posted by - October 7, 2024 0
लखनऊ। स्वच्छ भारत मिशन (नगरीय) ने नवरात्री के शुभ अवसर पर सभी नगरीय निकायों में स्वच्छता में महिलाओं की भागीदारी…
कन्हैया कुमार

लोकसभा चुनाव 2019: कन्हैया के समर्थकों और ग्रामीणों के बीच झड़प, दिखाए काले झंडे

Posted by - April 22, 2019 0
बेगूसराय। बिहार की बेगूसराय लोकसभा सीट से चुनावी मैदान में उतरे कन्हैया कुमार  के समर्थकों और स्थानीय लोगों बीच झड़प…
CM Yogi

प्रदेश में फुटबॉल के लिए समर्पित होंगे एक हजार खेल के मैदान: सीएम योगी

Posted by - September 2, 2024 0
लखनऊ: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश में पिछले दस वर्षों में खेल और खेल गतिविधियां तेजी के साथ…