Loose Motion

दस्त से है परेशान, राहत देंगे ये नुस्खे

609 0

 कई बार यह खानपान पेट के लिए असुरक्षित हो जाता हैं। पेट में इंफेक्शन हो जाने से कमजोरी, उल्टी या दस्त की परेशानी हो सकती हैं। हम यहां बात करने का रहे हैं दस्त अर्थात लूज मोशन (Loose Motion) के समस्या की। लूज मोशन के दौरान शरीर से सारा पानी निकल जाता है। इसके कारण शरीर में जान नहीं बचती है और कई बार तो उठना भी मुश्किल हो जाता है। ऐसे में जरूरी हैं कि जल्द से जल्द इस समस्या से राहत पाई जाए। अगर आपका पेट खराब हो गया है और आप दवाई खाने से बचना चाहते हैं तो यहां बताए जा रहे घरेलू नुस्खों की मदद ले सकते हैं। आइये जानते हैं इन नुस्खों के बारे में…

अनार खाएं

शरीर में खून की कमी होने पर अनार खाने की सलाह दी जाती है। लूज मोशन (Loose Motion) में तुरंत राहत के लिए आप इसका जूस पी सकती हैं या दाने खा सकती हैं। केवल अनार ही नहीं इसके पत्ते भी बेहद फायदेमंद होते हैं। इसके लिए आपको एक बर्तन में पानी उबालना होगा। उबलते पानी में अनार के कुछ पत्ते डाल लें। अब गैस बंद कर दें और पत्तों को भिगने के लिए छोड़ दें। जब पानी का रंग बदल जाएं तब इसे छानकर पी लें। इसके सेवन से लूज मोशन की समस्या कम हो जाती है।

दही खाएं

दही में प्रोबायोटिक्स यानी गुड बैक्टीरिया होता है जो हमारी आंत को हेल्दी बनाए रखने में मदद करता है। लूज मोशन का कारण बनने वाले बैड बैक्टीरिया से लड़कर लूज मोशन की समस्या दूर करने में मदद कर सकती है दही। जब तक पेट पूरी तरह से ठीक न हो जाए तब तक रोजाना 2 बार 1 कटोरी सादी दही खाएं। आप चाहें तो दही में चुटकी भर नमक या काली मिर्च मिला सकते हैं लेकिन और कुछ न मिलाएं। लूज मोशन ठीक करने का बेहतरीन उपाय है 1 कटोरी सादी दही। आप चाहें तो छाछ भी पी सकते हैं क्योंकि ये भी दही से ही बनता है।

नमक और चीनी का घोल

बहुत अधिक लूज मोशन होने से हमारे शरीर में पानी की कमी होने लगती है, वहीं शरीर कमजोर होने लगता है और सिर चकराने लगता है। शरीर में नमक और शुगर के लेवल को कंट्रोल रखने के लिए साथ ही पानी की कमी को दूर करने के लिए नमक चीनी का घोल काफी कारगर साबित होता है। इसके लिए आप पहले पानी को उबाल लें, ताकि किसी भी इंफेक्शन का खतरा न रहें, पानी ठंडा हो जाने पर उसमें दो चम्मच चीनी और आधा चम्मच नमक मिला कर इसका घोल तैयार करें और इसका दिन में चार से पांच बार सेवन करें।

नींबू का रस

नींबू का रस आंतों की सफाई करने में काफी मददगार है। यह आपके दस्त को रोकने में काफी मदद कर सकता है। इसके लिए आपको एक कप पानी में नींबू का रस मिला देना है और रोज दिन में तीन बार यानी सुबह, दोपहर, शाम इसका सेवन करना है। कई लोगों को दस्त के साथ पेचिश या खूनी पेचिश की समस्या भी हो जाती है, यह उसमें काफी मददगार साबित हो सकता है।

जीरे का पानी

जीरे में एंटीसेप्टिक प्रॉपर्टीज होती है जो आंत को नुकसान पहुंचा रहे बैक्टीरिया को शरीर से बाहर निकालने में मदद करता है और आंत को राहत देता है। साथ ही जीरा का पानी शरीर में पानी की कमी नहीं होने देता और तापमान को नॉर्मल करने में भी मदद करता है। केला, आलू और नारियल पानी की ही तरह जीरे में भी पोटैशियम होता है जो शरीर में इलेक्ट्रोलाइट के बैलेंस को बनाए रखने में मदद करता है।

नारियल पानी

नारियल पानी में पोटैशियम के साथ ही सोडियम जैसे इलेक्ट्रोलाइट्स पाए जाते हैं, जो शरीर के इलेक्ट्रोलाइट बैलेंस को बनाए रखने में हेल्प करते हैं। ऐसे में लूज मोशन होने पर नारियल का ताजा पानी का सेवन करना चाहिए। नारियल पानी लूज मोशन की वजह से होने वाले डिहाइड्रेशन से आपको बचाएगा। दस्त की वजह से कई बार पेट में जलन भी होने लगती है, नारियल पानी पीने से जलन से भी राहत मिलती है।

केला

केले में बेहद अहम इलेक्ट्रोलाइट्स होते हैं जो लूज मोशन के साथ शरीर से बाहर निकले मिनरल्स के बैलेंस को वापस बनाए रखने में मदद करता है। साथ ही आपके थके हुए शरीर को एनर्जी भी देता है केला। लूज मोशन होने पर आप हर 3-4 घंटे में 1 केला खा सकते हैं।

Related Post

जस्टिस मुरलीधर का तबादला

योगी सरकार पर बरसीं प्रियंका गांधी, कहा- पूरे यूपी में ऑक्सीजन को लेकर आपात स्थिति

Posted by - April 26, 2021 0
नई दिल्ली। कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी वाड्रा (Priyanka Gandhi) ने उत्तर प्रदेश के निजी या सरकारी कोविड-19 अस्पतालों में ऑक्सीजन…
Nirmala Sitharaman

वित्त मंत्री सीतारमण का नाम दुनिया की 100 सबसे ताकतवर महिलाओं की सूची में

Posted by - December 9, 2021 0
केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण (Nirmala Sitharaman) को लगातार तीसरी बार दुनिया की 100 सबसे ताकतवर महिलाओं की सूची में…
vaccination

महाराष्ट्र वैक्सीनेशन में बड़ी लापरवाही, कोरोना की जगह लगाया रेबीज का टीका

Posted by - September 29, 2021 0
ठाणे। महाराष्ट्र के एक स्वास्थ्य केंद्र में वैक्सीनेशन को लेकर एक बड़ी लापरवाही सामने आई है। ठाणे के कलवा के…
हैंड सैनिटाइजर

बिना लाइसेंस यूपी में 30 जून तक बेंच सकेंगे हैंड सैनिटाइजर, सरकार ने दी छूट

Posted by - April 27, 2020 0
लखनऊ। उत्तर प्रदेश की योगी सरकार ने हैंड सैनिटाइजर बेचने के लिए लाइसेंस की अनिवार्यता स्थगित कर दी गई है।…
pm modi

पीएम मोदी का पुर्तगाल दौरा रद्द, अगले महीने भारत-ईयू समिट में लेने वाले थे हिस्सा

Posted by - April 20, 2021 0
नई दिल्ली। भारत में कोरोना संक्रमण (Coronavirus) के मामले तेजी से बढ़ते जा रहे हैं। मंगलवार को देश में संक्रमण…