truck in lockdown

कोविड19 में प्रतिबंधों के कारण ट्रांसपोर्टरों को हर दिन 1,000 करोड़ रुपये का नुकसान

715 0
मुंबई । ट्रक चालकों के निकाय एआईएमटीसी ने बुधवार को कहा कि ताजा प्रतिबंधों और कुछ राज्यों में साप्ताहिक लॉकडाऊन के कारण ट्रांसपोर्टरों को प्रति दिन लगभग 1,000 करोड़ रुपये का नुकसान (transporters suffer rs 1000 cr per day losses)  हो रहा है। उसने कहा कि अगर स्थिति को संभालने के लिए सरकार के द्वारा कुछ राहत उपाय नहीं किये गये तो ये नुकसान और भी बढ़ सकते हैं।

एआईएमटीसी ने एक बयान में कहा है कि महाराष्ट्र में 12 अप्रैल को महाराष्ट्र में कोविड19 संक्रमा की रोकथाम के लिए लागू सार्वजनिक पाबंदी के चालते हर दिन 315 करोड़ रुपये के नुकसान का अनुमान लगाया गया था।

इसमें कहा गया है कि ताजा आकलन के अनुसार, परिवहन उद्योग को प्रतिदिन लगभग 1,000 करोड़ रुपये का नुकसान हो रहा है, जो कि महामारी के कारण लगाये गये लॉकडाउन और प्रतिबंधों की तीव्रता और अवधि के साथ बढ़ रहा है।

इसने सरकार से अनुकूल कदम उठाने की मांग की, जैसे कि वाहनों के लिए लिए गए कर्ज की समान-मासिक किस्त (ईएमआई) की वसूली रोकने, कर और बीमा छूट पर छूट की मांग की है ताकि इस उद्योग पर आसन्न वित्तीय संकट से बचा जा सके।

बयान में कहा गया है कि दिल्ली, पंजाब, राजस्थान, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, कर्नाटक और अन्य राज्यों ने भी गैर-जरूरी सामानों की आवाजाही पर सख्त प्रतिबंध लगाया है, जिसके परिणामस्वरूप वाहनों की मांग में लगभग 50 प्रतिशत की कमी आई है।

एआईएमटीसी ने कहा, ‘अगर हालात बिगड़ने पर लॉकडाऊन और प्रतिबंधों को कड़ा किया जाता है तो ह नुकसान और बढ़ेगा।

Related Post

सीएम स्टालिन ने घटाया तमिलनाडु में पेट्रोल का भाव, महिलाओं को मिलेगा हर महीने 1 हजार रुपए

Posted by - August 14, 2021 0
तमिलनाडु में नवनियुक्त डीएमके सरकार ने शुक्रवार को विधानसभा में बजट पेश करके कई महत्वपूर्ण घोषणाएं की, जिससे आम जनता…
कोरोना योद्धा सोनू गुर्जर

राजस्थान : कोरोना योद्धा सोनू ने मास्क बनाकर मुफ्त में गांव वालों को बांटा

Posted by - April 15, 2020 0
नई दिल्ली। कोरोना वायरस महामारी से डॉक्टर और स्वास्थ्य कर्मियों की फौज तो लड़ रही है। तो ऐसे भी कोरोना…

बढ़ते गैस के दाम पर ममता बनर्जी का तंज, कहा- मोदी का दिया उजाला ‘अंधेरा’ हो गया

Posted by - August 29, 2021 0
कोरोना संकट के बीच लगातार बढ़ती महंगाई को लेकर बंगाल की सीएम ममता बनर्जी केंद्र की मोदी सरकार पर हमलावर…
भारत में कोरोना

भारत में कोरोना संक्रमण के 34,884 नए मामले सामने आए, मृतकों की संख्या बढ़कर 26,273 हुई

Posted by - July 18, 2020 0
नई दिल्ली। भारत में पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस संक्रमण के 34,884 नए मामले सामने आने के बाद संक्रमितों…