Durgamati

फिल्म ‘दुर्गामती’ का ट्रेलर लांच, वीडियो देख खड़े हो जाएंगे रोंगटे

1665 0

नई दिल्ली। बॉलीवुड के ‘खिलाड़ी’ अक्षय कुमार की मोस्ट अवेटेड फिल्म ‘दुर्गामती: द मिथ (Durgamati: the Myth)’ का ट्रेलर बुधवार को रिलीज हो गया है। फिल्म ‘दुर्गामती’ का ट्रेलर बहुत ही डरावना है, जिसे देखकर आप डर से कांप उठेंगे। इस फिल्म के निर्माता अक्षय कुमार हैं। फिल्म में मुख्य भूमिका में बॉलीवुड एक्ट्रेस भूमि पेडनेकर नजर आएंगी। बता दें, पहले इस फिल्म का नाम ‘दुर्गावती’ था, लेकिन हाल ही में इसके नाम को बदलकर ‘दुर्गामती’ कर दिया गया।

तुलसी विवाह का जानें शुभ मुहूर्त और विवाह विधि

भूमि की इस फिल्म को बड़े पर्दे पर नहीं बल्कि ओटीटी प्लेटफॉर्म अमेज़न प्राइम वीडियो पर रिलीज़ किया जाएगा। इस फिल्म में भूमि के अलावा माही गिल, जीशु सेनगुप्ता और करण कपाड़िया के साथ अरशद वारसी भी नज़र आएंगे। अरशद फिल्म एक नेता का किरदार निभा रहे हैं, जब्कि माही और जीशु पुलिस ऑफिसर के रोल में हैं। वहीं भूमि एक आईएएस ऑफिसर की भूमिका में दिखेंगी जो जेल में बंद हैं। फिल्म 11 दिसंबर को रिलीज़ होगी।

क्या है ट्रेलर में

ट्रेलर में दिखाया गया है कि माही और जीशु, रामेश्वर प्रसाद यानी अरशद वारसी के खिलाफ एक साज़िश रचते हैं। जिसके लिए वो भूमि, जो कि जेल में बंद हैं उन्हें बाहर लाते हैं और रामेश्वर प्रसाद को फंसाने की बात कहते हैं। भूमि को जेल से निकालकर ‘दुर्गामति’ हवेली लाया जाता है जो की भूतिया हवेली है, और यहीं से शुरू होता है असली खेल। भूमि के साथ हवेली में अजीब-अजीब सी चीज़ें होती हैं। अंत में उनके अंदर दुर्गामती की आत्म आ जाती है जो सबका हिसाब लेने आई है। ट्रेलर में भूमि की एक्टिंग काफी पावरफुल नज़र आ रही है। 3 मिनट 20 का ये ट्रेलर थ्रिलर और हॉरर से भरपूर है।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Akshay Kumar (@akshaykumar)

 

बता दें कि ये फिल्म अशोक द्वारा लिखित और निर्देशित है और विक्रम मल्होत्रा द्वारा निर्मित है जिसे भूषण कुमार की टी-सीरीज़ बैनर के साथ-साथ अक्षय कुमार द्वारा केप ऑफ गुड फिल्म्स बैनर के तहत रिलीज़ किया जा रहा है। फिल्म 11 दिसंबर को रिलीज़ की जाएगी। वहीं ये फिल्म तमिल-तेलुगु फ़िल्म ‘भागमती’ का रीमेक है, जिसे भी अशोक ने निर्देशित किया था।

Related Post

तापसी पन्नू

तापसी पन्नू दिल्ली में वोट देने पर ट्रोलर को दिया करारा जवाब,सोशल मीडिया पर वायरल

Posted by - February 9, 2020 0
नई दिल्ली। बॉलीवुड एक्ट्रेस तापसी पन्नू अपने बेबाक अंदाज से हमेशा चर्चा में बनी रहती हैं। एक बार फिर सोशल…
Neetu Singh is making a comeback in the film

नीतू सिंह फिल्म में कर रही है वापसी, अपकमिंग रोमांटिक-कॉमेडी फिल्‍म में आएंगी नज़र

Posted by - August 18, 2020 0
मुंबई। ऋषि कपूर के निधन से कपूर परिवार का उबरना बहुत मुश्किल था। इसके लिए पूरा परिवार नीतू सिंह का…

सरकार के फैसले पर भड़के स्टार्स, पेड़ों को मेट्रो कारशेड के लिए काटे जाने के खिलाफ किया प्रदर्शन

Posted by - September 2, 2019 0
बॉलीवुड डेस्क। मुंबई के आरे इलाके में पेड़ों को मेट्रो कारशेड के लिए काटे जाने के खिलाफ लगातार विरोध हो…
अनिल कपूर

सोशल मीडिया पर मिस्टर इंडिया अनिल कपूर ने अपनी लवस्टोरी का किया खुलासा

Posted by - May 19, 2020 0
मुंबई । बॉलीवुड के मिस्टर इंडिया अनिल कपूर ने अपने प्रशंसकों के बीच सोशल मीडिया पर अपनी लवस्टोरी शेयर की…

इंस्टाग्राम पर जैकलीन के फॉलोअर्स पहुंचे 30 मिलियन के पार

Posted by - July 10, 2019 0
इंटरटेनमेंट डेस्क।  अभिनेत्री जैकलीन फर्नांडीज निस्संदेह बॉलीवुड की सबसे प्रभावशाली हस्तियों में से एक हैं और उनका सोशल मीडिया इस…