130 रुपये में 200 चैनल

खुशखबरी ! DTH ऑपरेटर और केबल बदला तो सेट टॉप बॉक्स बदलना जरूरी नहीं

1112 0

नई दिल्ली। टेलीकॉम रेगुलेटरी अथॉरिटी ऑफ इंडिया (TRAI) जल्द ही एक ऐसी सर्विस लॉन्च करने की तैयारी में है, जिसके तहत यूजर्स बिना सेट टॉप बॉक्स को बदले अपना ऑपरेटर बदल पाएंगे। इसका मतलब अगर आप वीडियोकॉन स्काई इस्तेमाल कर रहे हैं और आपको एयरटेल में शिफ्ट होना है तो आपको सेट टॉप बॉक्स या छतरी बदलने की जरुरत नहीं पड़ेगी।

यह सर्विस मोबाइल पोर्टेबिलिटी की तरह काम करेगी, दिसंबर महीने तक की जा सकती है शुरू 

TRAI के मुताबिक यह सर्विस मोबाइल पोर्टेबिलिटी की तरह काम करेगी। यूजर्स को अपना ऑपरेटर बदलने के लिए केवल सेट टॉप बॉक्स में लगने वाला कार्ड बदलना होगा। खबरों के मुताबिक, यह सर्विस दिसंबर महीने तक शुरू की जा सकती है।

ये भी पढ़ें :-हनुमान जयंती 2019 : ये उपाय करने मात्र से दूर हो जाते हैं सभी कष्‍ट

जानें TRAI का क्या है कहना?

TRAI के चेयरमैन आर एस शर्मा का कहना है कि पिछले दो वर्षों से हम सेट टॉप बॉक्स पर काम कर रहे हैं, जिससे वह मार्केट में मौजूद सभी डीटीएच या केबल ऑपरेटर्स के बीच आंतरिक तौर पर काम करने में सफल रहे। इस प्रयास को काफी हद तक पूरा भी कर लिया गया है। इसके अलावा आर एस शर्मा ने यह भी कहगा कि किसी प्रोडक्ट में इंटरऑपरेबिलिटी का विचार बाद में नहीं आना चाहिए। बल्कि जब प्रोडक्ट को बनाया जब तभी इस पर काम होना चाहिए। TRAI ने जो नए नियम लागू किए थे उनके बाद ऑपरेटर्स के सभी मौजूदा प्लान अवैध हो गए हैं। TRAI की तरफ जारी किए गए नए फ्रेेमवर्क के तहत सभी DTH और केबल ऑपरेटर्स ने अपने यूजर्स के लिए नए प्लान्स पेश किए थे।

Related Post

एंटीबायोटिक्स

मानव स्वास्थ्य पर एंटीबायोटिक्स का पड़ता है सकारात्मक प्रभाव

Posted by - December 12, 2019 0
नई दिल्ली। एंटीबायोटिक्स दवा जो बैक्टीरिया के विकास को नष्ट या धीमा कर देती हैं। एंटीबायोटिक्स मानव स्वास्थ्य पर भी…
मिस यूनिवर्स 2019

Miss Universe 2019: हॉट महिलाओं की लिस्ट में से एक हैं भारत की ये वर्तिका सिंह

Posted by - December 12, 2019 0
लाइफस्टाइल डेस्क। अमेरिका के अटलांटा में हुई मिस यूनिवर्स 2019 की प्रतियोगिता में दक्षिण अफ्रीका की जोजिबिनी टूंजी ने यह…
नेहा कक्कड़

बॉलीवुड सिंगर नेहा कक्कड़ ने हनी सिंह के गाने पर मचाया धमाल, Video वायरल

Posted by - December 7, 2019 0
नई दिल्ली। बॉलीवुड की पॉपुलर सिंगर नेहा कक्कड़ हमेशा अपने स्टेज परफॉर्मेंस से धमाल मचाती रहती हैं। हाल ही में…