दिल्ली में आग

दिल्ली के किराड़ी इलाके में हुआ दर्दनाक हादसा, नौ लोगों की मौत

1885 0

नई दिल्ली। अभी कुछ दिन पहले इसी महीने देश की राजधानी दिल्ली की अनाज मंडी इलाके में भीषण आग लगी थी। जिसमें 44 लोगों की मौत हो गई थी। उसी के जैसे आज फिर दिल्ली के किराड़ी इलाके में एक दर्दनाक हादसा हो गया है। यहां के तीन मंजिला इमारत में आग लग गई। जिससे दम घुटने से छह माह की बच्ची समेत नौ लोगों की मौत हो गई है। आग लगने की वजह का खुलासा नहीं हुआ है। फिलहाल आग पर काबू पा लिया गया है।

जानकारी के अनुसार, बीती रात करीब 12:30 बजे दिल्ली के किराड़ी इलाके में तीन मंजिला इमारत में आग लग गई। आग मकान के ग्राउंड फ्लोर पर बने कपड़े के गोदाम में लगी थी। जो बढ़ते-बढ़ते तीसरी मंजिल तक पहुंच गई।

आग की चपेट में आने से बच्चों और महिलाओं समेत एक ही परिवार के करीब 9 लोगों की मौत हो गई। आग लगने की वजह अभी साफ नहीं हो पाई है। जानकारी मिली है कि आग लगने के कारण घर में रखा गैस सिलेंडर भी ब्लास्ट हो गया।

दमकल की सात गाड़ियों ने मौके पर पहुंचकर करीब ढाई घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। जिस वक्त यह आग लगी घर में बच्चों और महिलाओं समेत करीब 12 लोग मौजूद थे। जिन्हें तुरंत घर से निकालकर नजदीक के अस्पतालों में पहुंचाया गया।

फिलहाल 9 लोगों की मौत की पुष्टि हुई है। मृतकों की पहचान रामचंद्र झा(65), सुदरिया देवी(58), संजू झा(36), उदय चौधरी(33) उनकी पत्नी मुस्कान(26), उनके बच्चे अंजलि(10), आदर्श(सात) और तुलसी(6 महीने) के रूप में हुई है। जबकि एक महिला की पहचान होना अभी बाकी है। वहीं, पूजा(24), आराध्या(तीन) और सौम्या(10) की हालत गंभीर बनी हुई है।

बता दें कि अनाज मंडी में लगी आग के करीब एक सप्ताह बाद ही दिल्ली के मुंडका इलाके में एक प्लाईवुड फैक्टरी में सुबह आग लग गई थी। साथ ही शालीमार बाग में भी आग लगी।

Related Post

नृत्यांगना गीता चंद्रन ने दी कोरोना को मात, कुछ शब्दों में सभी को दिया बड़ा संदेश

Posted by - June 26, 2020 0
सुप्रसिद्ध भरतनाट्यम नृत्यांगना गीता चंद्रन (Geeta Chandran) ने घर में ही 21 दिन तक रहकर और घरेलू उपचार से कोरोना…
CM Dhami participated in the closing ceremony of the MP Sports Festival.

सांसद खेल महोत्सव के समापन समारोह में मुख्यमंत्री ने किया प्रतिभाग

Posted by - December 25, 2025 0
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) ने गुरूवार को तिब्बती मार्केट, देहरादून स्थित ओल्ड मल्टीपरपज हॉल में सासंद खेल महोत्सव-2025…

बसपा सुप्रीमो को लेकर साधना ने दिया विवादित बयान,बढ़ सकती हैं मुश्किलें

Posted by - January 20, 2019 0
चंदौली। उत्तर प्रदेश में चंदौली जनपद के बबुरी थाना के परनपुरा गांव में किसान कुंभ अभियान कार्यक्रम में भाजपा की…