चित्रकूट में मिट्टी का टीला धंसने से चार की मौत, सीएम योगी ने लिया घटना का संज्ञान

1038 0

चित्रकूट। चित्रकूट में दर्दनाक हादसा, मिट्टी का टीला धंसने से चार की मौत उत्तर प्रदेश के चित्रकूट में रैपुरा थाना क्षेत्र के बसिंधा गांव में मिट्टी खोदने गई महिलाओं के ऊपर मिट्टी का टीला ढहने से एक किशोरी समेत तीन महिलाओं की मौके पर मौत हो गई। दो लोग गंभीर रूप से घायल हैं। जिन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है। सीएम योगी ने घटना का संज्ञान लेते हुए मृतक के आश्रितों को 2-2 लाख की आर्थिक सहायता प्रदान करने के निर्देश दिए हैं।

 

 रैपुरा थाना क्षेत्र के बसिंघा गांव के पास नदी के किनारे घर की पुताई के लिए मिट्टी खोदने गई महिलाएं हादसे की शिकार हो गईं. मिट्टी खोद रही महिलाओं के ऊपर मिट्टी का टीला धंसने से 1 किशोरी और 2 महिलाओं की मौत हो गई है. साथ ही हादसे में 2 महिलाएं गंभीर रूप से हुए घायल हो गईं. घटना से पूरे क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई. घायलों को रामनगर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया. यहां से उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है.

डॉक्टर शैलेंद्र कुमार ने बताया कि सुबह अपने घर से कई महिलाएं घर की साफ सफाई और लिपाई-पुताई के लिए सफेद मिट्टी खोदने गांव के ही समीप बह रही नदी के किनारे के टीले पर गईं थी. मिट्टी खोदते समय अचानक टीला ढह गया और उसमें कई महिलाएं और बच्चियां दब गईं. शोरगुल सुनकर ग्रामीण मौके पर पहुंचे और 5 महिलाओं को मिट्टी से बाहर निकाल लिया गया. इसमें दो किशोरी और तीन महिलाएं शामिल थी.

इनमें से एक किशोरी और दो महिलाओं की मौके पर ही मौत हो गई. वहीं गंभीर रूप से घायल एक किशोरी को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है. प्रशासन, ग्रामीणों की मदद से रेस्क्यू ऑपरेशन कर रहा है. ग्रामीणों के अनुसार मिट्टी में और भी महिलाएं दबे होने की आशंका है.

मलबे में कई लोगों के दबे होने की आशंका जताई जा रही है। जिसको लेकर रेस्क्यू ऑपरेशन किया जा रहा है। बसिंधा में 13 महिलाएं घरों की पुताई करने के लिए नदी किनारे बने मिट्टी के टीले को खोदने के लिए गई हुईं थी। मिट्टी खोदते समय अचानक टीला ढह गया। जिसकी वजह से मलबे में एक किशोरी नीतू पुत्री नवल किशोर (12) वर्ष, ज्ञान देवी पत्नी शंकर यादव, सुनीता पत्नी चुंकावन की दबकर मौके पर ही मौत हो गई। बच्ची देवी पत्नी मोहन, अनुराधा पुत्री मोतीलाल यादव, संतोषी पुत्री चुंकावन गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। सभी घायलों को इलाज के लिए जिला अस्पताल से प्रयागराज लिए रेफर कर दिया गया है। सूचना के बाद मौके पर पहुंचे जिला अधिकारी शेषमणि पांडे और पुलिस अधीक्षक अंकित मित्तल ने आनन-फानन में रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू कराया।

Related Post

Diya

योगी जी के यूपी में शाम ढले बाहर निकलने में नहीं लगता डर: दिया नामदेव

Posted by - August 22, 2022 0
लखनऊ। सीबीएसई हाईस्कूल बोर्ड की परीक्षा में 100% अंक लाकर इतिहास रचने वाली दिया नामदेव (Diya Namdev) ने महिला सुरक्षा, सशक्तिकरण…
CM Yogi

महर्षि वाल्मीकि ने महाकाव्य रामायण रचकर भगवान राम के चरित्र से परिचय कराया: सीएम योगी

Posted by - October 7, 2025 0
लखनऊ। त्रिकालदर्शी महर्षि वाल्मीकि जी की जयंती के अवसर पर लखनऊ में आयोजित ‘महर्षि वाल्मीकि प्रकट दिवस’ पर इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान…
Suresh Khanna

UP Budget: कभी बीमारू प्रदेश कहे जाने वाले उत्तर प्रदेश को योगी सरकार ने बनाया देश का उत्तम प्रदेश

Posted by - February 20, 2025 0
लखनऊ: योगी सरकार (Yogi Government) ने प्रदेशवासियों को गुणवत्तापूर्ण एवं सस्ती चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने के लिए कई प्रभावी कदम…