ट्विटर पर हर तरफ केवल सीएम योगी के सुशासन की चर्चा

397 0

लखनऊ। साल 2022 के अंतिम दिन माइक्रो ब्लॉगिंग साइट ट्विटर पर सीएम योगी (CM Yogi) के सुशासन की चर्चा जोर-शोर से हुई। इस दौरान ट्विटर पर हैशटैग UPYogi2022 लगातार कई घंटे तक टॉप ट्रेंड में बना रहा। यूजर्स ने 2022 को सीएम योगी का साल घोषित करते हुए उनके सुशासन, खासकर कानून व्यवस्था, माफिया राज के अंत, इन्फ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट और महिला सुरक्षा को लेकर तारीफ की।

वहीं 2023 में होने वाले यूपी ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट को लेकर भी ट्विटर पर यूजर्स ने सीएम योगी (CM Yogi)  के नेतृत्व पर विश्वास व्यक्त किया। शनिवार को साल के आखिरी दिन ट्विटर पर 40 करोड़ यूजर्स तक हैशटैग UPYogi2022 पहुंचा।

ट्विटर के टॉप ट्रेंड में शुमार हुआ #UPYogi2022, साल के आखिरी दिन बाबा का  जलवा - Lalluram Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar - Lalluram.com

वहीं तकरीबन 20 हजार यूजर्स ने इस हैशटैग के जरिए योगी सरकार पर विश्वास जताते हुए अपने विचारों को व्यक्त किया। इसके अलावा लगभग 50 हजार यूजर्स ने लाइक, रिप्लाई और रीट्वीट के जरिए सीएम योगी (CM Yogi)  के शासन को साल 2022 के दौरान सबसे उपयोगी बताया।

नए साल में प्रवेश के साथ 3,97,76,946 ग्रामीणों को स्वच्छ पेयजल का तोहफा

यूजर्स के अनुसार जिस तरह से यूपी में राजनीतिक सरपरस्ती पाए माफिया की कमर तोड़ी गयी है वो काबिले तारीफ है। इसकी वजह से प्रदेश में उद्योग धंधे का माहौल बना है और ईज ऑफ डूइंग बिजनेस के मामले में प्रदेश की रैंकिंग में भी सुधार हुआ है।

Related Post

G-20

G-20 सम्मेलन में प्रतिभाग करने जौलीग्रांट एयरपोर्ट पहुंचा प्रतिनिधिमंडल, स्थानीय गीतों पर थिरके

Posted by - June 25, 2023 0
ऋषिकेश। उत्तराखंड के नरेंद्र नगर में G-20 सम्मेलन में प्रतिभाग करने को 46 सदस्यों का प्रतिनिधिमंडल के रविवार को जौलीग्रांट…
cm yogi

मैन्युफैक्चरिंग हब के रूप में स्थापित हुआ यूपी: मुख्यमंत्री योगी

Posted by - April 15, 2026 0
गोरखपुर। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने बुधवार को पूर्वी उत्तर प्रदेश के युवाओं को इमर्जिंग टेक्नोलॉजी के क्षेत्र में…
Yogi Cabinet gives green signal to SOP-2025 of GCC Policy-2024

Cabinet: जीसीसी नीति-2024 की एसओपी-2025 को योगी कैबिनेट की हरी झंडी

Posted by - January 6, 2026 0
लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में आयोजित कैबिनेट बैठक (Yogi Cabinet Meeting) में उत्तर प्रदेश वैश्विक क्षमता केंद्र (GCC)…