UP Foundation Day

देश के शीर्ष नेताओं ने दी यूपी दिवस की शुभकामनाएं, बोले- देश के आर्थिक विकास में अहम भूमिका निभा रहा यूपी

232 0

लखनऊ: उत्तर प्रदेश के स्थापना दिवस (UP Foundation Day) के अवसर पर देश के शीर्ष नेताओं ने प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं दी। उन्होंने प्रदेश के आर्थिक, सामाजिक, राजनीतिक विकास पर अग्रसर के साथ सुख समृद्धि की मंगल कामनाएं कीं। उत्तर प्रदेश के स्थापना दिवस पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृहमंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और पूर्व राज्यपाल राम नाईक ने अपने-अपने सोशल मीडिया अकाउंट से उत्तर प्रदेश दिवस पर प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं दीं।

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू

“उत्तर प्रदेश दिवस (UP Foundation Day) पर राज्य के सभी निवासियों को मेरी हार्दिक शुभकामनाएं। देश के आर्थिक, सामाजिक, राजनीतिक और आध्यात्मिक विकास में यह राज्य महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है। मुझे विश्वास है कि प्रदेश समग्र विकास के पथ पर अग्रसर होगा। मैं उत्तर प्रदेश के मेहनती और प्रतिभाशाली निवासियों की निरंतर प्रगति और सुख-समृद्धि की मंगल कामना करती हूं।”

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

“उत्तर प्रदेश के स्थापना दिवस (UP Foundation Day) पर राज्य के अपने सभी भाई-बहनों को मेरी ढेरों शुभकामनाएं। भारतीय संस्कृति में अनगिनत पौराणिक और ऐतिहासिक कालखंडों की साक्षी रही यह पावन धरती पिछले आठ वर्षों से विकास के नित नए अध्याय रचने में जुटी है। मुझे पूरा भरोसा है कि जनकल्याण के लिए समर्पित सरकार और यहां के लोगों की अद्भुत प्रतिभा एवं अथक परिश्रम से हमारा यह प्रिय प्रदेश विकसित भारत के निर्माण में अपना अमूल्य योगदान देगा।”

गृहमंत्री अमित शाह

“धर्म, ज्ञान और समृद्ध सांस्कृतिक विरासतों की भूमि उत्तर प्रदेश के स्थापना दिवस की सभी प्रदेशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं। प्रभु श्री राम से प्रदेश के चहुंमुखी विकास और जनता के कल्याण की कामना करता हूं।”

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह

“उत्तर प्रदेश के स्थापना दिवस पर राज्य के सभी भाइयों और बहनों को मेरी हार्दिक शुभकामनाएं। यह प्रदेश भारत की समृद्ध प्रकृति, संस्कृति और संस्कारों का प्रतीक है। पिछले कई वर्षों में यहां अभूतपूर्व विकास हुआ है। मेरी ईश्वर से कामना है कि उत्तर प्रदेश प्रगति और समृद्धि के नए अध्याय लिखता रहे।”

पूर्व राज्यपाल राम नाईक

प्रदेश के पूर्व राज्यपाल राम नाईक ने प्रदेशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं दी। उन्होंने रोटी के लिए प्रदेश के बाहर जा बसे उत्तर भारतीयों को भी स्थापना दिवस की बधाई दी है। लगातार आठ साल से इस तरह उत्तर प्रदेश दिवस मनाने वाले मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ व उनकी सरकार अभिनंदन के हकदार हैं।

Related Post

AK Sharma

धनतेरस से दीपावली तक पूरे प्रदेश में मिलेगी कटौती मुक्त बिजली: एके शर्मा

Posted by - October 20, 2022 0
लखनऊ। मुख्यमंत्री  योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) के निर्देश पर प्रकाशपर्व दीपावली के अवसर पर प्रदेश के सभी क्षेत्रों को कटौती…
cm yogi

राष्ट्रीय एकात्मता यात्रा में शामिल पूर्वोत्तर के छात्रों से मिलेंगे मुख्यमंत्री योगी

Posted by - February 14, 2023 0
लखनऊ। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद् अपने प्रकल्प अंतरराज्यीय छात्र जीवन दर्शन (शील) के माध्यम से पूर्वोत्तर भारत के छात्रों को…