टमाटर से चेहरे के दाग-धब्बे हो जाएंगे छूमंतर

टमाटर से चेहरे की झुर्रियों के साथ ही दाग-धब्बे भी हो जाएंगे छूमंतर

4614 0

नई दिल्ली। हर लड़की की गोरी और बेदाग त्वचा की चाहत रहती है। इसके लिए ल​ड़कियां पार्लर से लेकर केमिकल वाली क्रीम को इस्तेमाल करने से जरा भी गुरेज नहीं करती है, लेकिन अगर चेहरे पर बेदाग निखार की ख्वाहिश है। तो इसके लिए कहीं बाहर जाने या बहुत सा पैसा खर्च करने की जरूरत नहीं है। फ्रिज में रखी कुछ सब्जी बेहद ही फायदेमंद होती हैं। इसी में से एक टमाटर है । जी हां आप ने सही सुना है टमाटर का इस्तेमाल चेहरे पर करके चेहरे की त्वचा पर निखार लाया जा सकता है।

बता दें कि टमाटर में मौजूद फोलिक एसिड और विटामिन सी, मिनरल्स त्वचा में निखार लाने में मदद करते हैं। इसका इस्तेमाल अगर सही तरीके से चेहरे पर किया जाए तो ये त्वचा की रंगत को निखारने के साथ ही झुर्रियों और त्वचा को डैमेज होने से रोकता है। इसके साथ ही टमाटर से दाग-धब्बे और एक्ने को मिटाने में मददगार है।

जानें ‘सनी लियोनी’ की दमकती त्वचा राज, फालो करें कुछ टिप्स 

दो चम्मच टमाटर का गूदा और दो चम्मच दही को लें। इसके बाद उसमें दो से चार बूंद नींबू के रस की डालें। अब इस पैक को अच्छे से मिक्स करके चेहर पर लगा लें। बीस मिनट बाद चेहरे को अच्छे से धो लें।

दो चम्मच टमाटर के गूदे को एक चम्मच शहद के साथ मिलाकर पेस्ट बना लें। चेहरे पर लगा लें और सूखने के बाद हल्के गर्म पानी से धो लें। चेहरे पर दमकते निखार के लिए सप्ताह में दो बार इस पैक को लगाने से बहुत फायदा होगा।

दो चम्मच टमाटर के गूदे को एक चम्मच एलोवेरा जेल में मिलाकर चेहरे पर लगाएं। इस पैक को लगाने से चेहरे के दाग-धब्बे और आंखों के नीचे के काले घेरे कम होने में मदद मिलेगी। चेहरे पर बीस मिनट लगाने के बाद पानी से धो दें।

Related Post

दिशा पाटनी

मरून रंग की शार्ट ड्रेस में दिशा पाटनी का दिखा खूबसूरत अंदाज, तारीफ पर तारीफ

Posted by - March 13, 2020 0
एंटरटेनमेंट डेस्क। फिल्म मलंग की सफलता के बाद से दिशा पाटनी काफी सुर्खियों में बनी हुई है। वैसे तो दिशा…
Hina Khan trolled on Riya Chakraborty's support

रिया चक्रवर्ती के समर्थन पर उतरी हिना खान को किया गया ट्रोल, एक्ट्रेस ने कही यह बात

Posted by - September 1, 2020 0
सुशांत सिंह राजपूत केस में सीबीआई ने रिया चक्रवर्ती समेत 6 लोगों के खिलाफी एफआईआर दर्ज की है। सीबीआई की…