टोक्यो ओलंपिक:चक्काफेंक खिलाड़ी सीमा पूनिया ने कटाया ओलिंपिक का टिकट

704 0

भारत की अनुभवी चक्काफेंक खिलाड़ी सीमा पूनिया ने मंगलवार को राष्ट्रीय एथलेटिक्स चैंपियनशिप में 63.70 मीटर का थ्रो फेंककर गोल्ड मेडल अपने नाम कर लिया। साथ ही उन्होंने आगामी टोक्यो ओलंपिक के लिए अपना टिकट भी कटा लिया है।

37 वर्षीय पूनिया ने 2018 राष्ट्रमंडल खेलों में रजत और 2018 एशियाई खेलों में कांस्य पदक अपने नाम किया था। उन्होंने 63.50 मीटर का ओलंपिक क्वालीफाइंग मार्क हासिल किया।

पूनिया 2004, 2012, 2016 के बाद अपना चौथा ओलंपिक खेलेंगी। साथ ही वह चक्काफेंक में ओलंपिक के लिए क्वालीफाई करने वाली दूसरी भारतीय महिला हैं। रिकॉर्ड होल्डर खिलाड़ी कमलप्रीत कौर ने सोमवार को 66.59 मीटर का थ्रो फेंककर क्वालीफाई किया था।

पूनिया टोक्यो ओलंपिक के व्यक्तिगत वर्ग में क्वालीफाई करने वाली भारत की 12वीं एथलीट है। वह पिछले सप्ताह बेलारूस में मिंस्क ओपन खेलने के बाद रविवार को यहां पहुंचीं थीं।

उन्होंने क्वालीफिकेशन के बाद कहा, ‘मैं इससे बेहतर थ्रो फेंक सकती हूं, लेकिन अपनी मांसपेशी की चोट को बढाना नहीं चाहती थी। मैंने पिछले ढाई साल में काफी मेहनत की है और क्वालीफिकेशन की खुशी है।’ मांसपेशी की चोट के कारण वह 2018 एशियाई खेलों के बाद तीन टूर्नामेंट ही खेल सकी।

स्टार फर्राटा धाविका हिमा दास का तोक्यो ओलिंपिक से बाहर रहना तय है। शनिवार को वह सौ मीटर की हीट में भाग लेते समय हैमस्ट्रिंग चोटका शिकार हो गई, इसके अलावा महिलाओं की चार गुणा साौ मीटर रिले टीम भी क्वालीफाई नहीं कर सकी जिसका वह हिस्सा है। हिमा ने 200 मीटर फाइनल के जरिए भी क्वालीफाई करने की कोशिश की लेकिन पांचवें स्थान पर ही।

Related Post

चिदंबरम का मोदी सरकार पर हमला, कहा- कोर्ट में भी अपनी विचारधारा के जज चाहते हैं

Posted by - August 8, 2021 0
कांग्रेस के वरिष्ठ नेता पी. चिदंबरम ने देश के विभिन्न हाईकोर्ट में खाली पड़ी सीटों को लेकर मोदी सरकार पर…
cm dhami

मुख्यमंत्री धामी ने ‘मन की बात’ को सुना, ‘बेडू’ का जिक्र करने पर पीएम का जताया आभार

Posted by - August 28, 2022 0
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) ने रविवार को मुख्यमंत्री कैम्प कार्यालय में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की ‘मन की बात’…
CM Vishnudev Sai

बारूद फैक्टरी में हुए विस्फोट मामले की होगी मजिस्ट्रीयल जांच: सीएम साय

Posted by - May 25, 2024 0
रायपुर/बेमेतरा । बेमेतरा जिले के बोरसी गांव स्थित बारूद फैक्टरी में हुए विस्फोट (Gunpowder Factory Explosion) मामले में छत्तीसगढ़ सरकार…
महाराष्ट्र में राष्ट्रपति शासन

महाराष्ट्र में राष्ट्रपति शासन लागू करने की सिफारिश, शिवसेना जा सकती है सुप्रीम कोर्ट

Posted by - November 12, 2019 0
मुंबई। महाराष्ट्र के राज्यपाल भगत सिंह कोश्यिारी ने मंगलवार को राज्य में राष्ट्रपति शासन लागू करने की सिफारिश कर दी…