Token system for darshan of Baba Kedarnath

टोकन व्यवस्था के जरिए श्रद्धालुओं को आसानी से हो रहे है बाबा के दर्शन

199 0

विगत 2 मई शुक्रवार से श्री केदारनाथ धाम (Kedarnath Dham) की यात्रा शुरू हो चुकी हैं, गत वर्ष की तरह इस बार भी यात्रा में श्रद्धालुओं का हुजूम उमड़ रहा है। बाबा केदार (Baba Kedarnath) के दर्शनों के लिए लगने वाली भीड़ की सुरक्षा और व्यवस्था बनाए रखने के मद्देनजर प्रशासन ने इस साल टोकन प्रणाली लागू की है। जिससे सभी यात्रियों को आसानी से बाबा के दर्शन हो रहे हैं।

देहरादून से केदारनाथ आए शुभ कुमार ने कहा कि टोकन व्यवस्था से भीड़ काबू में रही जिससे वे आसानी से दर्शन कर पाए। छत्तीसगढ़ से आई डॉ. दीपिका ने बताया कि टोकन व्यवस्था होने से उन्हें सुबह से लाइन में नहीं लगना पड़ा और निर्धारित टाइम स्लॉट पर वे आसानी से दर्शन कर पाए। गाजियाबाद और मुरादाबाद से आए श्रद्दालुओं ने भी टोकन व्यवस्था पर प्रशासन की तारीफ की।

जिला पर्यटन अधिकारी राहुल चौबे ने कहा कि राज्य सरकार और जिला प्रशासन बाबा केदारनाथ (Kedarnath) के दर्शनों के देश दुनिया से पहुंचने वाले श्रद्धालुओं का यात्रा अनुभव सुखद एवं सुगम बनाने के लिए हर संभव प्रयास कर रहे हैं। इसी क्रम में मंदिर परिसर के प्रवेश से पहले ही हेलीपैड के समीप टोकन सिस्टम लगाया गया है, ताकि दर्शनों से पहले ही यात्री को उसके नंबर की जानकारी मिल जाए, इस बीच यात्री केदारपुरी घूम सकेंगे।

पैदल मार्ग पर रैन शेल्टर से राहत

इस बार प्रशासन ने गौरीकुंड से शुरु होने वाले पैदल मार्ग पर जगह जगह रैन शेल्टर बनाए हैं। जिससे यात्रियों को बारिश से राहत मिल रही है। इसी तरह केदारपुरी में श्रद्धालुओं को अब फ्री वाईफाई की सुविधा भी उपलब्ध हो गई है।

Related Post

Ashok Dinda

बंगाल चुनाव : भाजपा उम्मीदवार अशोक डिंडा को मिली Y प्लस सुरक्षा

Posted by - March 31, 2021 0
कोलकाता । पश्चिम बंगाल के पूर्वी मेदिनीपुर जिले की मोयना विधानसभा सीट से भाजपा उम्मीदवार और पूर्व क्रिकेटर अशोक डिंडा…
CM Dhami

प्रदेश में खिलाड़ियों को सरकारी नौकरी में दिया जाएगा कोटा: सीएम धामी

Posted by - December 28, 2022 0
नई टिहरी। मुख्यमंत्री धामी (CM Dhami) ने कहा प्रदेश सरकार पर्यटन, ऊर्जा व वाटर स्पोर्ट्स के रूप में प्रदेश सहित…
PM MODI

PM मोदी ने असम, बंगाल के मतदाताओं से भारी संख्या में मतदान की अपील की

Posted by - April 1, 2021 0
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Modi) ने असम और पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में दूसरे चरण के तहत बृहस्पतिवार को…