CM Vishnudev Sai

सीएम विष्णु साय का आज जन्मदिन, पीएम मोदी ने दी हार्दिक बधाई

421 0

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय (CM Vishnudev Sai)  का आज जन्मदिवस है। वे 60 साल के हो गए हैं। सीएम विष्णुदेव साय बगिया के आदिवासी जनजाति बालक आश्रम में बच्चों के साथ जन्मदिन मनाएंगे। उनके जन्म दिवस के अवसर पर लोग बधाई दे रहे हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह समेत कई दिग्गज नेताओं ने जन्मदिवस के अवसर पर उन्हें बधाई दी है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Modi) ने सोशल मीडिया ट्वीट कर बधाई देते हुए कहा कि छत्तीसगढ़ के ओजस्वी मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय जी (CM Vishnudev Sai) को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं। वे छत्तीसगढ़ की जनता की आकांक्षाओं को पूरा करने में उत्कृष्ट कार्य कर रहे हैं। गरीबों और वंचित समुदायों के प्रति उनकी चिंता भी उल्लेखनीय है। मैं उनके लंबे और स्वस्थ जीवन के लिए प्रार्थना करता हूं।

गृह मंत्री अमित शाह ने शोसल मीडिया ट्वीट कर बधाई देते हुए कहा कि छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय (CM Vishnudev Sai) को जन्मदिन की शुभकामनाएं। मुझे विश्वास है कि आपके नेतृत्व में भाजपा की डबल इंजन सरकार छत्तीसगढ़ में गरीब कल्याण व सुशासन के नए कीर्तिमान बनाएगी। प्रभु श्री राम से आपके उत्तम स्वास्थ्य व दीर्घायु की कामना करता हूं।

आज क्षेत्रीय सरस मेला का शुभारंभ करेंगे मुख्यमंत्री विष्णु साय

छत्तीसगढ़ भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव ने प्रदेश भाजपा कार्यालय कुशाभाऊ ठाकरे परिसर में छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय से भेंट कर उन्हें जन्मदिन की बधाई दी। उनके सुदीर्घ जीवन की मंगलकामना की।

Related Post

Nivesh Sarathi

निवेश सारथी पोर्टल पर उद्यमियों के आवेदनों का झटपट होगा वेरिफिकेशन, मिलेगा इंसेटिव

Posted by - March 31, 2023 0
लखनऊ। प्रदेश में निवेश करने वाले उद्यमियों के सारे इंसेटिव्स ऑनलाइन ही प्रॉसेस किए जाएंगे। उद्यमियों के निवेश सारथी (Nivesh…
cm yogi meeting

निवेशकों को देय इंसेंटिव के मामले न रहें लंबित, तत्काल दिलाएं लाभ: सीएम योगी

Posted by - May 16, 2023 0
लखनऊ। तहसीलों की कार्यप्रणाली में बड़े सुधार की आवश्यकता है। हमें पारदर्शिता, समयबद्धता को लेकर ठोस प्रयास करना होगा। शिकायतों…
Dams

यूपी के बांध बनेंगे टूरिस्ट स्पॉट, योगी सरकार डेवलप करेगी इन्फ्रास्ट्रक्चर

Posted by - April 19, 2025 0
लखनऊ। उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार (Yogi Government) प्रदेश में ईको टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए कृतसंकल्प है।…
Bundelkhand

योगी सरकार के बजट में बुंदेलखंड पर खास ध्यान, इंडस्ट्री से लेकर एयरपोर्ट तक पर ध्यान

Posted by - February 20, 2025 0
लखनऊ/झांसी। योगी सरकार ने बजट (Budget) में बुंदेलखंड (Bundelkhand) के लिए अलग से कई घोषणाएं की हैं। वित्त मंत्री सुरेश…