टीएमसी पर ‘तालिबान स्टाइल’ में हमला करो- त्रिपुरा के बीजेपी विधायक का गैर जिम्मेदाराना बयान

617 0

त्रिपुरा के बीजेपी विधायक अरुण चंद्र भौमिक ने तृणमूल कांग्रेस नेताओं पर तालिबानी शैली में हमला करने का आह्वान किया है। केंद्रीय मंत्री प्रतिमा भौमिक के सम्मान कार्यक्रम में उन्होंने ये  बेहद ही गैर जिम्मेदाराना बयान दिया। जनता को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा- टीएमसी नेता ममता बनर्जी के आदेश पर बिप्लब देब सरकार पर हमला कर रहे हैं।उन्होंने कहा- जैसे ही वे एयरपोर्ट पर उतरें हमें तुरंत हमला करना होगा। हम खून की एक-एक बूंद से अपनी सरकार की रक्षा करेंगे।

बता दें कि त्रिपुरा को लेकर बीजेपी और टीएमसी में राजनीतिक खींचातान चल रही है। टीएम ने बीजेपी पर राज्य में लोकतंत्र का गला घोंटने का आरोप लगाया है। इससे पहले त्रिपुरा पुलिस ने टीएमसी के 14 नेताओं और कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार किया था। इसको लेकर टीएमसी ने आरोप लगाया कि उसकी पार्टी के नेताओं पर अगरतला में बीजेपी ने हमला करवाया और उन्हें गिरफ्तार करने के बजाय पुलिस ने पीड़ितों को ही गिरफ्तार कर लिया।

सिंधिया की जन आशीर्वाद यात्रा में घोड़े को भाजपाई रंग में रंगा, पशु क्रूरता का मामला दर्ज

त्रिपुरा पुलिस ने टीएमसी सांसद अभिषेक बनर्जी, डोला सेन और पार्टी के अन्य नेताओं पर एसपी, कोवाई के एसडीपीओ से अभद्रता करने और उन्हें ड्यूटी न करने देने को लेकर एफआईआर दर्ज की थी। बनर्जी के अलावा पश्चिम बंगाल के मंत्री ब्रत्य बसु और पार्ची प्रवक्ता कुणाल घोष के खिलाफ मामला दर्ज किया था। गौरतलब है कि त्रिपुरा में 2023 में अगला विधानसभा चुनाव होना है।

Related Post

जम्मू-कश्मीर: बांदीपोरा में सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़ जारी, सुरक्षाबलों ने इलाके को घेरा

Posted by - September 26, 2021 0
जम्मू। उत्तरी कश्मीर के बांडीपोरा के वटनीरा इलाके में रविवार को सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़ जारी है। जम्मू-कश्मीर…
Vartika Singh

इंटरनेशनल शूटर वर्तिका सिंह (Vartika Singh) को MP/MLA कोर्ट से झटका, कोर्ट ने खारिज की याचिका

Posted by - February 21, 2021 0
सुलतानपुर। इंटरनेशनल शूटर वर्तिका सिंह (Vartika Singh) को शनिवार को MP/MLA कोर्ट सुलतानपुर से तगड़ा झटका लगा है। केंद्रीय मंत्री…

चिराग को फिर लगा झटका, पिता रामविलास पासवान के नाम पर आवंटित बंगले से किए गए बेदखल

Posted by - August 10, 2021 0
अपने पिता रामविलास पासवान की लोजपा में ही किनारे लग चुके चिराग पासवान को अब दिल्ली के बंगले को खाली…
21 दिन घर में रहो

बॉलीवुड के महानायक अमिताभ ने राधिका के अभिनय की तारीफ , अभिनेत्री की बोलती बंद

Posted by - March 15, 2020 0
मुंबई । बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन ने राधिका मदान को पत्र लिखकर उनके अभिनय की तारीफ की है। बता…