Mamta Banergy

बंगाल चुनाव : TMC उम्मीदवारों की सूची जारी, नंदीग्राम सीट से ही चुनाव लड़ेंगी ममता बनर्जी

1040 0

कोलकाता । पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के लिए तृणमूल कांग्रेस ने उम्मीदवारों की लिस्ट जारी (tmc releases list of candidates) कर दी है। टीएमसी ने 50 महिलाओं को टिकट दिए हैं। वहीं ममता बनर्जी नंदीग्राम से चुनाव लड़ेंगी। उन्होंने एक ही सीट से लड़ने का एलान किया है।

UP: बिजली विभाग की परेशानियों को दूर कर रहे हैं एंटी पावर थेफ्ट थाने

टीएमसी ने आज कुल मिलाकर 291 उम्मीदवारों की लिस्ट (tmc releases list of candidates) जारी की। मुख्यमंत्री ममता बनर्जी नंदीग्राम से चुनाव लड़ने का एलान किया है। ममता ने कहा कि वे भवानीपुर सीट छोड़ रही हैं। ममता ने कहा कि वह 9 मार्च को नंदीग्राम जा रही हैं और 10 मार्च को हल्दिया में नामांकन दाखिल करेंगी।

जानकारी के मुताबिक टीएमसी ने 50 महिलाओं को टिकट दिए हैं। गौरतलब है कि बंगाल में विधानसभा चुनाव आठ चरणों में होगा, नतीजे 2 मई को आएंगे।

ममता ने कहा कि उनके स्थान पर भवानीपुर निर्वाचन क्षेत्र से सोभनदेब चट्टोपाध्याय आगामी विधानसभा चुनावों में लड़ेंगे.

बांकुरा से फिल्मस्टार सायानतिका, उत्तरपाड़ा से कंचन मलिक, शिबपुर से क्रिकेटर मनोज तिवारी को टिकट दिया गया है। गायक अदिति मुंशी को राजरहाट, चंद्रिमा भट्टाचार्य को नॉर्थ दमदम से टिकट दिया गया है। वहीं वरिष्ठ टीएमसी नेता मदन मित्रा को कमरहाटी, मंत्री शशि पांजा को श्यामपुकुर से टिकट दिया गया है। ममता ने एलान किया कि इस बार 80 साल से अधिक उम्र वाले लोगों को टिकट नहीं मिल रहा है।

Related Post

AK Sharma

पिछली सरकारें चन्द्रयान नहीं बना सकती थी, शौचालय तो बना ही सकते थे: एके शर्मा

Posted by - January 4, 2024 0
लखनऊ/मऊ। प्रदेश के नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री एके शर्मा (AK Sharma) मऊ के कोपागंज स्थिति शिव मंदिर में ‘विकसित…
Rural

सीएम योगी के ‘समुदाय’ ने बदली ग्रामीण विकास की तस्वीर, गांव कर रहे शहरों को फेल

Posted by - May 4, 2025 0
लखनऊ: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) जनसहभागिता से उत्तर प्रदेश के ग्रामीणों (Rural) क्षेत्रों की लगातार तस्वीर बदल रहे हैं।…
CM Dhami

सीएम धामी ने टनकपुर में सीएम कैंप कार्यालय का किया शुभारंभ

Posted by - August 31, 2022 0
टनकपुर/देहरादून। मुख्यमंत्री  पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) ने बुधवार को टनकपुर में मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय का शुभारंभ किया। इस अवसर…