TMC leader shot dead

TMC नेता को मारी गोली, गंभीर हालत में कोलकाता रेफर

742 0

राज्य विधानसभा चुनाव में तृणमूल कांग्रेस (TMC) को मिली प्रचंड जीत के बाद अब तृणमूल कांग्रेस (TMC)  के भीतर ही लड़ाई शुरू हो गई है। इसी क्रम में मंगलवार सुबह हुगली जिले के बांसबेड़िया के बेलतल्ला बाजार में इलाके में बांसबेड़िया नगरपालिका के पूर्व वाइस चेयरमैन आदित्य नियोगी को गोली मार दी गई।

बताया जा रहा है कि आदित्य नियोगी फल खरीदने बाजार गए थे। तभी किसी ने पीछे से उनके पीठ पर गोली मार दी। इससे पहले की बाजार के दुकानदार कुछ समझ पाते हमलावर फरार हो गए। इसके बाद आनन-फानन में घायल तृणमूल (TMC)  नेता  को एक निजी अस्पताल ले जाया गया जहां उनकी हालत बिगड़ने पर उन्हें कोलकाता स्थानांतरित कर दिया गया।

Azam Khan की बिगड़ी हालत, फेफड़ों में हुआ गंभीर संक्रमण

घटना की खबर सुनकर चुंचूड़ा के विधायक असित मजूमदार, सप्तग्राम के विधायक तपन दासगुप्ता व अन्य तृणमूल (TMC)  नेता  मौके पर पहुंचे। स्थानीय विधायक तपन दासगुप्ता ने मांग की कि पुलिस मामले की जांचकर दोषियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई करे। वहीं उन्होंने कहा कि ऐसे लोगों के खिलाफ तृणमूल कांग्रेस का नेतृत्व भी कड़ी कार्रवाई करेगा।

घायल तृणमूल (TMC)  नेता आदित्य नियोगी ने कहा कि सत्यरंजन शील के इशारे पर उनपर हमला हुआ है। बताते चलें कि इस गोलीकांड के आरोपित सत्यरंजन शील वर्तमान में बांसबेड़िया नागरपालिका की प्रशासक अरिजीत शील के पति हैं।

Airforce के विशेष विमान से 147 Oxygen concentrators पटना पहुंचे

स्थानीय लोगों के अनुसार तृणमूल कांग्रेस(TMC)  की जीत के बाद इलाका दखल करने को लेकर यह घटना घटी है। इस घटना के बाद आदित्य नियोगी के समर्थकों पर इलाके में तोड़फोड़ और आगजनी करने का भी आरोप लगा है। बहरहाल, पुलिस मामले की जांच में जुटी है। इस घटना के बाद इलाके में तनाव बना हुआ है।

Related Post

cm yogi

एसजीपीजीआई में चिल्ड्रेन हॉस्पिटल बनाने में सहयोग करेगी सलोनी हार्ट फाउंडेशन

Posted by - February 12, 2023 0
लखनऊ। प्रदेश में कंजेनाइटल हार्ट डिजीज (Congenital Heart Disease) से ग्रसित नवजात शिशुओं की अब मौत नहीं होगी। इस संबंध…
GEP

मानव वन्यजीव संघर्ष को कम करने के लिए सुनियोजित और प्रभारी नीति बनाएं : मुख्यमंत्री

Posted by - July 19, 2024 0
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami)  ने कहा कि मानव वन्यजीव संघर्ष को कम करने के लिए वन विभाग…
Patna

पटना: सवारियों को लेकर जा रही जीप पीपा पुल से गंगा नदी में गिरी, 9 की मौत, कई लापता

Posted by - April 23, 2021 0
पटना। बिहार की राजधानी पटना में शुक्रवार (23 अप्रैल) को दर्दनाक हादसा हुआ। यहां पीपा पुल से गुजर रही जीप…
Mayur Dixit

जिलाधिकारी ने छात्र छात्राओं के संग बैठकर किया मध्याह्न भोजन, मिड डे मिल की गुणवत्ता को परखा

Posted by - September 11, 2025 0
हरिद्वार। जिलाधिकारी मयूर दीक्षित (Mayur Dixit ने आज राजकीय इंटर कॉलेज सलेमपुर महदूद का औचक निरीक्षण कर शिक्षा व्यवस्था की…