पतली आईब्रो को घना और काला बना देगा प्याज का रस, जानें कैसे

1282 0

डेस्क। बहुत सारी लड़कियां नया लुक पाने के लिए आईब्रो के साथ तरह-तरह के एक्सपेरीमेंट करती हैं। जिन लड़कियों की आईब्रो पतली और हल्की होती है उनके लिए हर महीने की मशक्कत हो जाती है। कई बार आईपेंसिल से उसे मोटा करती रहती हैं। इसलिए आज हम आपको ऐसे उपाय के बारे में बताने जा रहें हैं इससे आप इस परेशानी निजात पा सकते है –

ये भी पढ़ें :-मूली का सेवन इन बीमारियों के लिए है कारगर उपाय 

1- अच्छी आईब्रो चेहरे की खूबसूरती को बढ़ा देती है। कैस्टर ऑयल का इस्तेमाल करके आईब्रो को बढ़ाया जा सकता है। कैस्टर ऑयल में ओमेगा- 3 होता है जो रक्त संचार को बेहतर बनाता है। जिससे आईब्रो घनी करने में मदद मिलती है। इसके लिए सोने से पहले आईब्रो पर कैस्टर ऑयल लगाएं।

2 –प्याज के इस्तेमाल से आईब्रो घनी और मोटी हो जाएगी। इसके लिए प्याज के रस को रूई में लेकर आईब्रो पर लगाएं और 15- 20 मिनट बाद ठंडे पानी से धो दें।

3 -बादाम का तेल आईब्रो का घना बनाता है और साथ ही पोषण भी देता है। इसमें विटामिन ई होता है जिससे बाल बढ़ते हैं। इसके लिए रोज सोने से पहले आईब्रो में बादाम तेल से मसाज करें।

4 -जिस तरह मेथी बालों में लगाने से बाल घने होते हैं उसी तरह इसका पेस्ट बनाकर आईब्रो में लगाने से हेल्दी बनेंगे। इसके लिए मेथी को रात को पानी में भिगो दें और दूसरे दिन पेस्ट बनाकर  4-5 मिनट लगाए रहें। फिर साफ पानी से धो लें।

Related Post

डिस्पोजल मशीन के विकास पर करेेंगे कार्य

एकेटीयू और आरएमएलआईएमएस मिलकर डिस्पोजल मशीन के विकास पर करेेंगे कार्य

Posted by - April 7, 2020 0
लखनऊ। डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम प्राविधिक विवि और राम मनोहर लोहिया आयुर्विज्ञान संस्थान ने स्टरलाइजिंग मशीन के विकास के लिए…
देवेंद्र फडणवीस का हुआ खुलासा

महाराष्ट्र: फडणवीस के मुख्यमंत्री बनने का हुआ बड़ा खुलासा, संजय राउत ने किया पलटवार

Posted by - December 2, 2019 0
नई दिल्ली। चंद दिनों के लिए देवेंद्र फडणवीस के द्वारा महाराष्ट्र में मुख्यमंत्री पद की शपथ लेना सभी के लिए…
फिल्‍म 'थप्‍पड़'

तापसी पन्नू की फिल्‍म ‘थप्‍पड़’ का झन्नाटेदार ट्रेलर खड़ा किया कई सवाल

Posted by - January 31, 2020 0
मुंबई। ‘पिंक’, ‘मुल्‍क’ और ‘नाम शबाना’ जैसी फिल्‍मों में नजर आ चुकीं एक्‍ट्रेस तापसी पन्नू एक बार फिर दमदार विषय…