nityanand rai

संसद ने CAA के नियम तय करने के लिए समय सीमा बढ़ाई : सरकार

1111 0
नई दिल्ली। केंद्रीय गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय ने कहा कि संशोधित नागरिकता कानून (CAA) के तहत नियम तय करने के लिए लोकसभा ने सरकार को नौ अप्रैल और राज्यसभा ने नौ जुलाई तक समय दिया है। उन्होंने लोकसभा में एक प्रश्न के लिखित उत्तर में यह जानकारी दी।
लोकसभा में नित्यानंद राय ने बताया कि संसद ने सीएए के नियम तय करने के लिए समय सीमा बढ़ाई है।

उन्होंने कहा कि लोकसभा और राज्यसभा की अधीनस्थ विधायी समितियों ने इस कानून के नियमों को तय करने के लिए क्रमश: नौ अप्रैल और नौ जुलाई का समय दिया है।

राय ने बताया कि CAA कानून-2019 को 12 दिसंबर, 2019 को अधिसूचित किया गया था और 10 जनवरी, 2020 से अमल में आया।

राय ने कहा कि केंद्र की ओर से नियम अधिसूचित किए जाने के बाद मCAA  के तहत कवर होने वाले विदेशी लोग भारतीय नागरिकता हासिल करने के लिए आवेदन कर सकते हैं।

Related Post

सुशांत सिंह राजपूत

अधूरे सपनों को छोड़ दुनिया को अलिवदा कह गये सुशांत सिंह राजपूत

Posted by - June 14, 2020 0
मुंबई । बॉलीवुड अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत महत्वाकांक्षी कलाकार थे और उन्हें बेहतरीन फिल्में करने का तो शौक था ही,…
Anurag Agarwal

हरियाणा में लोकसभा चुनावों में होम वोटिंग लगभग 92 प्रतिशत पूरी: अनुराग अग्रवाल

Posted by - May 22, 2024 0
चंडीगढ़। हरियाणा के मुख्य निर्वाचन अधिकारी अनुराग अग्रवाल (Anurag Agarwal) ने कहा कि प्रदेश में लोकसभा आम चुनाव तथा करनाल…
टुकड़े-टुकड़े गैंग

गृह मंत्रालय बोला-‘टुकड़े-टुकड़े गैंग’के बारे में नहीं है कोई जानकारी

Posted by - January 21, 2020 0
नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी के शीर्ष नेता प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह सार्वजनिक सभाओं में अक्सर…