Pulwama Encounter

जम्मू-कश्मीर: पुलवामा एनकाउंटर में तीन आतंकवादी ढेर, सर्च ऑपरेशन जारी

695 0

श्रीनगर। जम्मू-कश्मीर के पुलवामा जिले में आतंकवादियों और सुरक्षाबलों के बीच मुठभेड़ (Pulwama Encounter) में अब तक तीन आतंकियों के मारे जाने की सूचना है।  यह एनकाउंटर जिले के काकापोरा इलाके में हो रही है। सेना ने कई सारे आतंकियों को अपने निशाने पर ले रखा है। दोनों तरफ से लगातार गोलीबारी जारी है।

सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक आतंकियों के खिलाफ आज के इस अभियान में सुरक्षाबलों के साथ जम्मू-कश्मीर पुलिस दे रही है। पुलवामा (Pulwama Encounter) जिले के काकापोरा इलाके में मुठभेड़ शुरू हो गई है। पुलिस और सुरक्षा बल ऑपरेशन को अंजाम दे रहे हैं। अधिक जानकारी की प्रतीक्षा है।

इससे पूर्व जम्मू- कश्मीर में दो आतंकी मारे गए थे। ये आतंकी शोपियां में सुरक्षाबलों के साथ मठभेड़ में मारे गए। उनमें से एक हिज्बुल मुजाहिदीन का सदस्य था और वह पिछले ही सप्ताह पाकिस्तान से आया था।

दक्षिण कश्मीर में शोपियां के वनगाम में एक शोपियां निवासी इनातुल्लाह शेख 2018 से सक्रिय था और वह उस साल हथियार चलाने का प्रशिक्षण लेने के लिए पाकिस्तान गया था। पिछले ही सप्ताह वह लौटा था। वह हिज्बुल मुजाहिदीन का सदस्य था।

Related Post

CM Yogi

रुद्राभिषेक कर सीएम योगी ने की राष्ट्र कल्याण की कामना

Posted by - January 3, 2025 0
गोरखपुर। गोरक्षपीठाधीश्वर एवं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने शुक्रवार प्रातः बेला में गोरखनाथ मंदिर में रुद्राभिषेक कर भगवान भोलेनाथ…
Got job on the basis of merit, expressed gratitude to CM Yogi

लड़कियों में दिखा चयन पर उत्साह, बोलीं-सीएम योगी की निष्पक्ष नीति से बनीं देश की सिपाही

Posted by - June 15, 2025 0
लखनऊ: उत्तर प्रदेश के इतिहास में पहली बार पुलिस विभाग में इतनी बड़ी संख्या में युवाओं को एक साथ नियुक्ति…