Arunachal Pradesh

अरुणाचल प्रदेश के तीन जिलों ‘अशांत क्षेत्र’ घोषित, 6 महीनों के लिए बढ़ाया गया AFSPA

599 0

नई दिल्ली। केंद्र की मोदी सरकार ने अरुणाचल प्रदेश के तीन जिलों और चार पुलिस स्टेशनों को अशांत क्षेत्र घोषित किया है। इसके साथ ही सशस्त्र बल(विशेषाधिकार) अधिनियम (AFSPA)-1958 को 6 महीनों के लिए बढ़ा दिया है। बता दें, AFSPA को 30 सितंबर तक के लिए बढ़ा दिया गया है।

गृह मंत्रालय की ओर जिन जगहों को अशांत क्षेत्र घोषित किया गया है। उनमें तिरप, चांगलांग और लोंगडिंग जिले शामिल हैं। इसके अलावा नामसी जिले के नामसाई और महादेवपुर पीएस, लोअर दिबांग घाटी जिले के रोइंग पीएस, लोहित जिले के सुनपुरा पीएस थाना क्षेत्रों को भी अशांत क्षेत्र घोषित किया गया है।

जिसके बाद अब यहां और 6 महीनों के लिए AFSPA लागू रहेगा। अरुणाचल प्रदेश के अलावा AFSPA कानून फिलहाल मणिपुर, नागालैंड और असम में भी लागू है।

Related Post

Suvendu Adhikari

बंगाल विस चुनाव : शुभेंदु अधिकारी ने नंदीग्राम से दाखिल किया नामांकन

Posted by - March 12, 2021 0
कोलकाता । भाजपा नेता शुभेंद्र अधिकारी (Suvendu Adhikari) ने नंदीग्राम से नामांकन दाखिल कर दिया है। बता दें कि नामांकन…
CM Bhajan Lal

Rising Rajasthan: मुख्यमंत्री के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल जाएगा जर्मनी और यूके के दौरे पर

Posted by - October 14, 2024 0
जयपुर। ‘राइजिंग राजस्थान’ ग्लोबल इन्वेस्टमेंट समिट 2024 के के तहत विदेशी निवेशकों, कॉरपोरेट जगत और अंतरराष्ट्रीय संस्थाओं को प्रदेश में…