Mirzapur Crime News

मिर्जापुर: सड़क किनारे तीन शव बरामद

877 0
मिर्जापुर। उत्तर प्रदेश के मिर्जापुर (Mirzapur) जिले में सड़क किनारे तीन शव बरामद किए गए हैं। मौके पर पुलिस और फॉरेंसिक टीम मौजूद है। शव के पॉकेट से मिली डायरी में उसका पता रोहतास बिहार का मिला है।

चुनार थाना क्षेत्र अंतर्गत नंदुपुर गांव में सड़क के किनारे तीन शव फेके मिले। हत्या कर शवों को सड़क किनारे फेका गया था। घटना मिर्जापुर-वाराणसी बॉर्डर की घटना है। शवों की शिनाख्त नहीं हो पायी है। पुलिस मौके पर जांच में जुटी है। तीनों शव सड़क किनारे चार पहिया वाहन के कवर से ढके गए थे। सुबह ग्रामीणों की नजर इन पर पड़ी. तीनों के चेहरे पर धारदार हथियार के निशान पाए गए।

थाना प्रभारी निरीक्षक गोपाल गुप्ता के अनुसार-

हत्या के बाद तीनों के शवों को सड़क किनारे फेंका गया। एक की जेब से एक जिंदा कारतूस पाई गई। दूसरे की जेब से प्राप्त डायरी और डीएल पाया गया। मौके पर पुलिस और फोरेंसिक जांच की टीम मौजूद है। शव के पॉकेट से मिली डायरी में उसका पता रोहतास बिहार का मिला है।

Related Post

CM Yogi

गोरखपुर की जनसभा में बोले सीएम योगी, आज जान की भीख मांग रहे माफिया

Posted by - April 28, 2023 0
गोरखपुर। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi)  ने कहा कि जातिवाद की राजनीति ने उत्तर प्रदेश का बेड़ागर्क कर रखा था।…
AK Sharma

महिलाओं की हर क्षेत्र में शानदार उपलब्धि हासिल करने पर हमें गर्व है: एके शर्मा

Posted by - March 8, 2025 0
उन्नाव। अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस (International Women’s Day) के अवसर पर एक दिवसीय कार्यक्रम में उन्नाव पहुंचे उत्तर प्रदेश के उर्जा…